कैलाश मानसरोवर यात्रा से पहले जान लें ये बातें, क्या हैं नियम
कैलाश मानसरोवर यात्रा का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। यह यात्रा हिंदुओं के लिए एक पवित्र तीर्थ है, जहाँ कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
कैलाश मानसरोवर यात्रा (सौ.सोशल मीडिया)
कैलाश मानसरोवर यात्रा, जिसे हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। आपको बता दें, पांच साल बाद एक बार फिर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो गया है। वहीं हर तरफ जयकार की गुंज सुनाई दे रही है।
हर साल हजारों श्रद्धालुओं द्वारा मानसरोवर यात्रा की जाती है। यह यात्रा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक दृढ़ता की भी कड़ी परीक्षा लेती है।
चूंकि आपको बता दें, यह यात्रा तिब्बत में होती है, इसलिए इसके लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और चीनी अधिकारियों द्वारा निर्धारित सख्त नियमों और शर्तों का पालन करना बेहद जरुरी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
यदि आप भी इस पवित्र धाम में यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपको इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इस लेख में हम कैलाश मानसरोवर यात्रा के पूरे प्रोसेस के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि आप जान सकें कि इस यात्रा के लिए कैसे तैयार होना चाहिए।
मानसरोवर यात्रा के लिए इन नियमों का करना पड़ता है पालन :
ये दस्तावेज का होना अनिवार्य
जानकारों के अनुसार, कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं, जो विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जाते है। आवेदकों का चयन आमतौर पर कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ या लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होता है, क्योंकि आवेदकों की संख्या उपलब्ध सीटों से कहीं अधिक होती है।
- आवेदन के समय और यात्रा से पहले कई दस्तावेज जमा करने होते हैं, जिनमें शामिल है।
- वैध भारतीय पासपोर्ट यानी पहले और आखिरी पेज की कॉपी।
पासपोर्ट साइज रंगीन तस्वीरें। - 100 रुपए का नोटरी सत्यापित क्षतिपूर्ति बॉन्ड।
- आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर निकासी के लिए एफिडेविट।
- चीनी क्षेत्र में मृत्यु होने पर पार्थिव शरीर का वहीं अंतिम संस्कार करने का सहमति पत्र ।
- पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण।
- आवेदकों को लिपुलेख पास (उत्तराखंड) या नाथू ला पास (सिक्किम) में से अपनी पसंद का मार्ग चुनना होता है। दोनों मार्गों की अवधि और अनुमानित लागत अलग-अलग होती है।
यात्रा के दौरान इन नियमों का करें पालन
आपको बता दें, मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को कई नियमों कापालन भी करना पड़ता है। सभी यात्रियों को एक साथ यात्रा शुरू करना और लौटना अनिवार्य है। ऊंचाई पर बीमारी से बचने के लिए धीरे-धीरे चढ़ना सबसे अच्छा तरीका है। यदि थकान महसूस हो, तो ब्रेक लें।
इलायची से करे यह चमत्कारी और अचूक उपाय जिससे होगी हर इच्छा पूरी, बरसेगा धन ही धन
यात्रा के दौरान शराब और धूम्रपान से सख्त परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह ऊंचाई पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं. हल्के-फुल्के स्नैक्स, कैंडी, जूस आदि साथ रखने की सलाह दी जाती है।
इस तरह के लोग न करें कैलाश मानसरोवर यात्रा
इस यात्रा पर जाने के लिए सही शारीरिक और मानसिक फिटनेस की आवश्यकता होती है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। हार्ट रोग, शुगर, गठिया, ऑक्सीजन लेवल डाउन, स्टेमिना में कमी के लोग इस जगह जाने से परहेज करें।
