Ramadan 2026: रमजान और इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये शरारा सूट डिजाइन, देखते ही हार बैठेंगे दिल
Sharara Suit Designs for Ramadan: रमजान का महीना सिर्फ इबादत का ही नहीं, बल्कि खास मौकों पर स्टाइलिश और एलिगेंट लुक अपनाने का भी समय होता है। इफ्तार पार्टी में हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए।
- Written By: प्रीति शर्मा
रमजान में इबादत के साथ-साथ अपनों से मिलने और इफ्तार पार्टियों का सिलसिला चलता रहता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और शालीन दिखे। साल 2026 के रमजान फैशन ट्रेंड्स की बात करें तो शरारा सूट इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। बॉलीवुड हसीनाओं से लेकर आम युवतियों तक शरारा का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है।
शरारा सूट न केवल पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं बल्कि यह हर बॉडी टाइप पर फबते हैं। इसका घेरेदार फ्लेयर आपको एक रॉयल प्रिंसेस वाला फील देता है। इस बार के कलेक्शन में पेस्टल कलर्स से लेकर वाइब्रेंट शेड्स तक की भरमार है।
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
अगर आप किसी ग्रैंड इफ्तार पार्टी में जा रही हैं तो मिरर वर्क वाला शरारा सूट बेहतरीन विकल्प है। यह लाइट पड़ते ही चमक उठता है और आपको एक ग्लैम लुक देता है। इसके साथ लाइट वेट दुपट्टा कैरी करें।
आजकल लॉन्ग कुर्ती के बजाय शॉर्ट कुर्ती और बहुत ज्यादा घेरे वाले शरारा का ट्रेंड है। यह आपको लंबा और स्लिम दिखने में मदद करता है। इस तरह के आउटफिट को देखते ही हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।
दिन की इफ्तार गैदरिंग के लिए पेस्टल शेड्स जैसे मिंट ग्रीन, पाउडर ब्लू और ब्लश पिंक काफी डिमांड में हैं। इन पर बारीक जरदोजी या गोटा-पट्टी वर्क बहुत ही सोबर और क्लासी लगता है। इसे आप खूबसूरत इयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
शरारा सूट के साथ चांदबाली ईयररिंग्स और एक मोजरी या कोल्हापुरी चप्पल आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। बालों को खुला रखें या स्लीक बन बनाएं यह आप पर निर्भर करता है। रमजान के दौरान मेकअप को मिनिमल रखें ताकि आपकी नेचुरल ब्यूटी उभर कर आए।
