- Hindi News »
- Religion »
- Know The Auspicious Time Of Karwa Chauth Puja
करवा चौथ की यह है सही तिथि, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और सुहागनों के लिए इसका महत्व
‘करवा चौथ' हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान का पर्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाएं मां गौरी का पूजन करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत करती हैं। सुहागिनों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र के साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए भी रखा जाता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

करवा चौथ की 'यह' है सही तिथि, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और सुहागनों के लिए इसका महत्व
karwa chauth 2024 : अखंड सौभाग्य का प्रतीक ‘करवा चौथ’ हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व विशेष रूप से उत्तर भारत में कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ पर्व 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा।
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाएं मां गौरी का पूजन करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर निर्जला व्रत करती हैं। सुहागिनों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र के साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए भी रखा जाता हैं। वहीं कुछ जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं, इस वर्ष कब मनाया जाएगा करवा चौथ पर्व और शुभ मुहूर्त।
करवा चौथ 2024 तिथि
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता की वजह से 100 पत्नियों का त्योहार क्यों हुआ फीका? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उड़ाया मजाक
Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड से टीवी तक, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान समते कई सेलेब्स ने मनाया त्योहार
करवा चौथ पर पवन सिंह का नाम लेने से भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ज्योति सिंह
करवा चौथ पर हिना खान बनीं दुल्हन, लाल सूट और मांग में सिंदूर में दिखीं खूबसूरत
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मांस की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का शुभारंभ 20 अक्टूबर सुबह 6:45 पर होगा और इस तिथि का समापन 21 अक्टूबर सुबह 4:15 पर हो जाएगा। ऐसे में करवा चौथ पर्व 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा।
करवा चौथ 2024 पूजा मुहूर्त
करवा चौथ के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:45 से संध्या 7:03 तक रहेगा। वहीं करवा चौथ व्रत का समय सुबह 6:30 से शाम 7:50 के बीच रहेगा। बता दें कि इस दिन चंद्र उदय का समय शाम 7:50 रहेगा और इसी के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।
पूजा विधि
करवा चौथ के व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद नए वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान का ध्यान करते हुए व्रत करने का संकल्प लें। घर के मंदिर की दीवार पर गेरू से फलक बनाएं और करवा का चित्र बनाएं। शाम के समय एक चौकी रखकर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
पूजा की थाली में दीपक, सिन्दूर, अक्षत, कुमकुम, रोली और मिठाई रखें और करवे में जल भरकर रखें। माता पार्वती को 16 श्रृंगार सामग्री अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद विधिवत शिव-शक्ति और चंद्रदेव की पूजा करें। अंत में करवा चौथ की कथा सुनें। रात को चंद्रमा निकलने के बाद छलनी से चंद्रमा को देखकर चंद्रदेव की पूजा करें और अर्घ्य दें। इसके बाद पानी पीकर अपना व्रत खोलें।
करवा चौथ व्रत का क्या है महत्व
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। कहते हैं कि इसके बिना पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो महिलाएं 16 श्रृंगार कर के करवा चौथ की पूजा करती है उनके पति की आयुं लंबी होती है। साथ ही उनके दांपत्य जीवन में मधुरता आती हैं। करवा चौथ का व्रत करने से पति पर आने वाला हर संकट दूर हो जाता है और पति-पत्नी का रिश्ता अटूट हो जाता है।
Know the auspicious time of karwa chauth puja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
May 21, 2026 | 10:25 PMसाढ़े चार घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, PM मोदी मंत्रियों से क्या कहा? यहां जानें मीटिंग की पूरी बात
May 21, 2026 | 10:20 PMमुझे डर है कि कहीं सरकार उसे उठा न ले जाए, Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दीपके की माँ ने जताई चिंता
May 21, 2026 | 10:14 PMMPPSC 2026 के पदों में बढ़ोतरी, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी की सीटें बढ़ीं; आयोग ने जारी किया नया शुद्धिपत्र
May 21, 2026 | 10:10 PMआम जनता को फिर लगा महंगाई का झटका! केरल, पंजाब के बाद अब यहां बढ़े दूध के दाम; देखें नई रेट लिस्ट
May 21, 2026 | 10:06 PMPM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PMAC Is Harmful: क्या एयर कंडीशन में रहने से हो रहे आपके स्किन और बाल खराब, कैसे करें बचाव?
May 21, 2026 | 09:51 PMवीडियो गैलरी

Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM














