- Hindi News »
- Religion »
- Jaya Parvati Vrat Will Be Celebrated On Friday July 19 2024
सुयोग्य वर और अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिये आज रखा जायेगा ‘जया पार्वती व्रत’, जानें पूजा विधि
हिंदू धर्म में 'जया पार्वती व्रत' की विशेष महिमा है। इस व्रत को 'गौरी व्रत' भी कहा जाता है। माता पार्वती को समर्पित यह व्रत विशेष रूप से अविवाहित महिलाओं द्वारा मनचाहा वर पाने के लिए रखा जाता है। इस व्रत को करने से विवाह में आ रही अड़चनें भी दूर होती हैं।
- Written By: रीना पंवार

(सौजन्य सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : सनातन धर्म में ‘जया पार्वती व्रत’ का खास महत्व है। यह व्रत हर साल आषाढ़ महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। जया पार्वती व्रत को ‘गौरी व्रत’ के नाम से भी जाना जाता है। माता पार्वती को समर्पित ‘जया पार्वती व्रत’ (Jaya Parvati Vrat 2024) आज 19 जुलाई, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस व्रत को विशेष रूप से अविवाहित महिलाएं मनचाहा वर प्राप्त करने के लिये करती हैं। यह व्रत कहीं एक दिन और कहीं पांच दिन तक मनाया जाता है।
जो महिलाएं इस व्रत को 5 दिन तक मनाती हैं वे इस दौरान लगातार पांच दिनों तक उपवास करती हैं और देवी पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। यह व्रत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से शुरू होता है और पांच दिनों के बाद पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है।
व्रत के पीछे पौराणिक कथा
हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त करने के लिये कड़ी तपस्या की थी। माता पार्वती कई दिनों तक अनेक पूजा-पाठ और व्रत किए। इस दौरान कड़ी परीक्षाओं से गुजरने के बाद मां पार्वती ने भगवान शिव को प्रसन्न किया और उन्हें पति के रूप में प्राप्त किया। इस व्रत को लेकर अन्य पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pradosh Vrat: आज वैशाख के अंतिम प्रदोष व्रत की पूजा में यह आरती बिल्कुल न भूलें, वरना निष्फल जाएगी पूजा
Vaishakh Pradosh Vrat: आज वैशाख माह का अंतिम प्रदोष व्रत? जानिए सही तिथि और पूजा का मुहूर्त
वैशाख महीने के अंतिम प्रदोष व्रत त्रिपुष्कर योग का अद्भुत संयोग, विधिवत पूजा से बरसेगी शिवजी की कृपा!
Bhaum Pradosh Vrat: बैसाख का अंतिम प्रदोष मंगलवार को, भौम प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए
व्रत का शुभ मुहूर्त-
मां पार्वती को समर्पित ‘जया पार्वती व्रत’ 19 जुलाई शुक्रवार यानी आज रखा जाएगा। यह व्रत आषाढ़ मास में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी से आरंभ होता है। यह व्रत त्रयोदशी तिथि यानी 18 जुलाई को रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो रहा है, जबकि इसका समापन शुक्रवार यानी 19 जुलाई की शाम 07 बजकर 41 मिनट पर होगा।
पूजा विधि –
इस दिन देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है।
व्रती को जया पार्वती व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिये।
इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
तत्पश्चात माता पार्वती की मूर्ति या तस्वीर एक चौकी पर स्थापित करें और गंगाजल छिड़कें।
मां पार्वती की पूजा शिव के बिना अधूरी मानी जाती है अत: भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर भी स्थापित करें।
पूजा के दौरान शिव-पार्वती को कुमकुम, अष्टगंध, ऋतु फल, फूल और अन्य चीजें चढ़ाएं।
मां को लाल चुनरी और सुहाग का सामान अर्पित करें।
मां पार्वती को खीर का भोग जरूर लगाएं। खीर मां को अति प्रिय है।
पूजा के दौरान श्रद्धा के साथ वैदिक मंत्रों का जाप करें और फिर आरती करें।
इस दिन जरूरतमंदों को भोजन खिलाएं और दक्षिणा प्रदान करें।
‘जया पार्वती व्रत’की महिमा
हिन्दू धर्म में जया पार्वती व्रत की खास महिमा है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि माता पार्वती की आराधना करने से न केवल मनचाहा वर मिलता है बल्कि अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति का वरदान भी मिलता है। इस व्रत को अविवाहित महिलाओं के साथ-साथ विवाहित महिलाएं भी करती हैं। इस व्रत को पूरे विधि-विधान से करने से पारिवारिक जीवन में खुशियां आती है। जया पार्वती व्रत रखने से ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिलती है।
Jaya parvati vrat will be celebrated on friday july 19 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
Apr 30, 2026 | 08:27 PMPSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
Apr 30, 2026 | 08:13 PMनोएडा में 8 मई तक धारा 163 लागू, 11 जोन…49 सेक्टर और चप्पे-चप्पे पर पुलिस; जानें क्या है प्रशासन का प्लान
Apr 30, 2026 | 08:09 PM‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PMBreaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 शव बरामद
Apr 30, 2026 | 07:34 PMPriyanka Chopra के पर्स का खुलासा, हनुमान चालीसा से लेकर काला धागा तक, देसी टच ने जीता फैंस का दिल
Apr 30, 2026 | 07:31 PMIPL 2026 के बीच दिल जीत लेगा GT खिलाड़ियों का ये अंदाज, कैंसर पीड़ितों के लिए दान की अपनी मैच फीस और जर्सी
Apr 30, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














