-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- In Which Temple Brooms Are Offered To Lord Shiva
पातालेश्वर मंदिर में महादेव को चढ़ाते हैं झाड़ू, चर्मरोग से जहां मिल जाती है मुक्ति, जानिए कहां है यह महिमामय मंदिर
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके मनपसंद फूल, भोग या वस्तुओं को चढ़ाया जाता है, लेकिन शिवजी का एक मंदिर ऐसा है जहां रोग से मुक्ति के लिए शिव भक्त झाड़ू चढ़ाते हैं।आइए जानते है इस मंदिर की इस अनोखे परंपरा के बारे में

पातालेश्वर मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)
Shiv Mandir: शिव भक्तों का महापर्व महाशिवरात्रि आने अब बस कुछ ही दिन है। यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव की उपासना का महापर्व होता है। शिवरात्रि के दिन भक्तगण अपने भोले-भंडारी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और शिवलिंग का पूजन करते हैं, ताकि वे भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त कर सकें।
ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव मात्र एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। भोलेनाथ के कई मंदिर हैं। इनमें से कुछ ऐसे रहस्यमयी मंदिर हैं, जिनके रहस्य का आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है।
ऐसा ही एक मंदिर भारत के उत्तरप्रदेश राज्य के मुरादाबाद और संभल जिले के बहजोई के सादतबाड़ी नामक गांव में स्थित है। इस मंदिर को पातालेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता हैं। यह शिव मंदिर अपने आपमें अनोखा है। इस मंदिर में भगवान शिव को झाड़ू अर्पित की जाती है। आइए जानते है इस मंदिर की इस अनोखे परम्परा के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Plants: सावन में सिर्फ बेलपत्र ही नहीं, इन पवित्र पौधों की पूजा से भी बरसेगी महादेव की कृपा
Sawan Shivling: भोलेनाथ की कृपा चाहिए? सावन में शिवलिंग स्थापना के दौरान रखें इन नियमों का ध्यान
Sawan Vrat: सावन में रख रहे हैं व्रत ? इन विशेष नियमों का करें पालन, वरना निष्फल हो जाएगा व्रत
Mangla Gauri Vrat 2026: पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं इस विधि से करें मंगला गौरी की पूजा
मुरादाबाद और आगरा के बीच स्थित है पातालेश्वर महादेव का मंदिर
स्थानीय लोगों के अनुसार, पातालेश्वर मंदिर में झाड़ू चढ़ाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। यहां लोग कांवड़ लेकर भी आते हैं और गंगाजल से महादेव का अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि यहां हर सोमवार को दूर-दूर से भक्त आते हैं और प्रभु को झाड़ू चढ़ाते हैं।
चर्म रोग होता है दूर
स्थानीय लोगों का मानना है कि पातालेश्वर महादेव मंदिर में झाड़ू अर्पित करने से चर्म रोग से मुक्ति
मिलती है। सावन, महाशिवरात्रि और हर सोमवार पर यहां भारी संख्या में शिव भक्त आते हैं। मान्यता है कि यह मंदिर करीब 150 साल पुराना है।
इस मंदिर में दूध, जल, फल-फूल, बेलपत्र, भांग और धतूरे के साथ ही सीकों वाली झाड़ू भी अर्पित की जाती है। ऐसा करने भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती हैं।
जानिए क्या है इस मंदिर से जुड़ी लोककथा
मान्यता है कि एक धनवान व्यापारी चर्म रोग से पीड़ित था। वह एक बार किसी वैद्य से अपना इलाज कराने जा रहा था तभी रास्ते में उसको प्यास लगी। अपनी प्यास बुझाने के लिए वह एक आश्रम में गया। जाते-जाते वह एक झाड़ू से टकरा गया। इतने में उसका चर्म रोग ठीक हो गया।
महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
माना जाता है कि उस झाड़ू के स्पर्श से ही उसका चर्म रोग ठीक हो गया। उसने उस आश्रम के संत को सोना और हीरा देने की पेशकश की, लेकिन संत ने ये सब लेने से मना कर दिया। संत ने उससे कहा कि आप इसी स्थान पर मंदिर बनवा दें तो अच्छा होगा। व्यापारी ने संत के कहे अनुसार आश्रम के पास शिव मंदिर बनवाया और वह मंदिर पातालेश्वर मंदिर नाम से प्रसिद्ध हुआ। उस दिन से यहां झाड़ू अर्पित करने की मान्यता है।
In which temple brooms are offered to lord shiva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:30 PM‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द
Jul 22, 2026 | 01:28 PMराहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PMTraffic Rules में बड़ा बदलाव, पहली गलती पर चालान नहीं अब मिलेगी सिर्फ चेतावनी
Jul 22, 2026 | 01:26 PMरोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 01:25 PM5 साल में 1.42 लाख करोड़ का बैंक फ्रॉड! वित्त मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
Jul 22, 2026 | 01:23 PMब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली पर लगेगी लगाम: फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग; ब्रज प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 01:12 PMवीडियो गैलरी

UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM














