Sawan Plants: सावन में सिर्फ बेलपत्र ही नहीं, इन पवित्र पौधों की पूजा से भी बरसेगी महादेव की कृपा

Sawan Plants To Worship: सावन में बेलपत्र के साथ कुछ अन्य पवित्र पौधों की पूजा भी बेहद शुभ मानी जाती है। जानिए किन पौधों को भगवान शिव को अर्पित करने से महादेव की कृपा होती है।
Sawan Me Kin Paudhon Ki Puja Kare
बेलपत्र और शमी पौधे (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Sawan Me Kin Paudhon Ki Puja Kare: भगवान शिव की आराधना का पावन महीना सावन बस दस्तक देने ही वाला है। इस पूरे महीने महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र आदि अर्पित करते है। बेलपत्र को हिंदू धर्म और वास्‍तु शास्‍त्र में बेहद शुभ व पवित्र माना जाता है।

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार जिस घर में बेलपत्र का पेड़ या पौधा हो, वहां के सारे वास्‍तु दोष नष्‍ट हो जाते है। इसी के साथ कुछ विशेष पौधों की पूजा भी शुभ फल देने वाली मानी जाती है। इन पौधों की पूजा से ना सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि महादेव की कृपा भी प्राप्त होती है।

सावन में किन पौधों की पूजा करने से शिव-कृपा होती है

  • बेलपत्र के पौधे की करें पूजा

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, बेलपत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय है। सावन में बेलपत्र का पौधा लगाकर उसकी पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। बेल वृक्ष की जड़, तना और पत्ते तीनों शिव के रूप में पूजे जाते हैं। इसे घर के पूजा स्थल के पास या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना अच्छा होता है। रोज बेलपत्र चढ़ाने और पौधे को जल देने से शिव कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति बढ़ती है।

ये भी पढ़ें-

  • शमी पौधे की करें पूजा

सावन में बेलपत्र पौधे की पूजा के अलावा,शमी पौधे की पूजा करने से शिव जी भी प्रसन्‍न होते हैं। दर‍असल, हिंदू धर्म शास्‍त्रों के अनुसार, शनि देव, शिव जी के परम भक्‍त हैं। शास्त्रों के अनुसार, शमी की पूजा करने से शनि दोष दूर होता है। सावन में शमी के पेड़ की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है, तरक्‍की में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

  • आक के पौधे की पूजा करें

आक या मदार का पौधा भी शिव का प्रिय माना जाता है। सावन में इसके फूल और पत्ते शिव पूजा में चढ़ाए जाते हैं। इसे घर के पूजा स्थल के पास लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है। आक का पौधा स्वास्थ्य और समृद्धि दोनों में सहायक होता है। नियमित जलाभिषेक और पूजा से यह पौधा घर की नकारात्मक शक्तियों को दूर रखता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com