-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- In The Month Of Saavan Offer A Handful Of These Grains To The Shivling
सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं इन अनाजों की शिवा मुठ्ठी , बनने लगेंगे सारे काम
- Written By: सीमा कुमारी
सावन महीने में शिवजी को अभिषेक आदि करने के साथ साथ शिव मुट्ठी का भी विशेष महत्व होता हैं। शिव मुट्ठी का मतलब शिवजी को एक मुट्ठी अनाज चढ़ाना हैं। आइए जानते है कौन कौन सा अनाज चढ़ाना शुभ होता हैं।

शिवा मुट्ठी में चढ़ाएं ये 5 अनाज (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan Month 2025: देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन की शुरुआत जल्द होने जा रही है। इस महीने भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूजा-पाठ और व्रत करते है। वैसे तो सावन महीने में भगवान शिव पूजा के साथ शिवलिंग का अभिषेक का खास महत्व होता है, लेकिन इस माह पूजा-पाठ और अभिषेक के साथ भगवान को अनाज चढ़ाने का भी विधान है, इसे ‘शिवा मुट्ठी’ कहा जाता है।
आपको बता दें, मनोकामना पूर्ति के लिए सावन में भोलेनाथ को शिवा मुट्ठी यानी एक मुट्ठी अनाज चढ़ाने की परंपरा भी निभाई जाती है। कहा जाता है कि, इससे भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान शिवजी की कृपा से घर पर कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। ऐसे में आइए दिल्ली के आचार्य गुरमीत सिंह जी से जानते हैं सावन माह में ‘शिवा मुट्ठी’ में कौन से 5 अनाज चढ़ाने से प्रसन्न होते हैं महादेव-
शिवा मुट्ठी में चढ़ाएं ये 5 अनाज :
-
एक मुट्ठी अक्षत् चढ़ाना
आचार्य गुरमीत सिंह के अनुसार, शिवजी के प्रिय माह सावन में एक मुट्ठी अक्षत् या चावल चढ़ाना भी बेहद शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे धन लाभ होता है और धन संबंधी परेशानियां भी समाप्त होती हैं।
लेकिन एक बात का विशेष ख्याल रखें कि शिवा मुट्ठी के लिए आप जो अक्षत् ले रहें हैं, वह साबुत हो। अक्षत् का कोई भी दाना टूटा हुआ नहीं होना चाहिए।
-
काला तिल चढ़ाना
आपको बता दें, शनि देव के साथ ही भगवान शिव को भी काला तिल चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि सावन माह में शिवजी को एक मुट्ठी काला तिल चढ़ाने से घर से कलह-क्लेश समाप्त होते हैं। साथ ही मानसिक और शारीरिक परेशानियां भी दूर होती हैं। अगर आप घर से कलह-क्लेश को लेकर परेशान है तो ये उपाय कर सकते हैं।
-
मूंग की दाल
सावन महीने में शिवलिंग पर पीली मूंग की दाल अर्पित करें। ऐसा करने से काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
-
अरहर दाल
धन-ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए सावन में भगवान शिव को एक मुट्ठी अरहर की दाल अर्पित करनी चाहिए। शिवलिंग पर पीली अरहर की दाल अर्पित करना शुभ होता है और इससे महादेव प्रसन्न होते हैं।
-
एक मुट्ठी गेहूं
सावन माह में शिवजी को एक मुट्ठी गेहूं चढ़ाने से व्यक्ति को सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती हैं। इसके साथ ही विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं। संतान सुख की प्राप्ति के लिए आप सावन में शिवा मुट्ठी में गेहूं जरूर चढ़ाएं।
आ गई साल 2025 की जन्माष्टमी की सही तिथि, नोट कर लीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त भी
क्या है शिव मुट्ठी चढ़ाने का सही तरीका
सावन के पूरे महीने भी आप यह काम कर सकते हैं या फिर अगर आप सिर्फ सावन के सोमवार को शिव मुट्ठी चढ़ना चाहते हैं, तो ऐसा भी कर सकते हैं लेकिन यह याद रहे यह पांच चीजें एक साथ मिलाकर नहीं चढ़ानी है बल्कि इन 5 अनाजों को एक-एक मुट्ठी करके आपको शिवलिंग पर अर्पित करना है। इसके बाद एक घी का दीपक जलाकर अपनी मनोकामना मांगनी है।
सम्बंधित ख़बरें
Om Chanting : योग करते समय ॐ का जाप क्यों है जरूरी? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Sunday Rules: रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
Surya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
Father’s Day: पिता को क्यों कहा जाता है बरगद का पेड़? जानिए धर्म, संस्कृति और जीवन में छिपा इसका गहरा अर्थ
In the month of saavan offer a handful of these grains to the shivling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में ‘लेक लाडकी’ योजना के लाभार्थियों में 59% की भारी गिरावट, जागरूकता की कमी से टूटने लगा बेटियों का सपना
Jun 21, 2026 | 03:05 PMमराठी मुंबई बन जाएगी मुस्लिम मुंबई! किरीट सोमैया की बड़ी चेतावनी; बाेले बढ़ती मुस्लिम आबादी है खतरे की घंटी
Jun 21, 2026 | 03:03 PMगड़चिरोली में नशामुक्ति की नई पहल तेज, महुआ फूल से शराब के बजाय लड्डू बनेंगे
Jun 21, 2026 | 03:01 PMचंद्रपुर के वरोरा में जलसंकट, किसानों की खेत तालाब और फेंसिंग पर अनुदान की मांग तेज
Jun 21, 2026 | 02:58 PMनागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद
Jun 21, 2026 | 02:58 PMऔने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
Jun 21, 2026 | 02:50 PMभंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा
Jun 21, 2026 | 02:50 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














