- Hindi News »
- Religion »
- Importance Of Taking Bath In Radha Kund On The Day Of Ahoi Ashtami
अहोई अष्टमी के दिन राधा कुंड स्नान से भरेगी सूनी गोद, जानिए कहां है यह पवित्र स्थान
अहोई अष्टमी पर राधा कुंड में स्नान को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। जिन दंपत्तियों को संतान नहीं होती, वे इस दिन राधा कुंड पर स्नान कर अहोई माता से संतान सुख की प्रार्थना करते हैं, और उन्हें संतान सुख प्राप्त होने की मान्यता है।
- Written By: सीमा कुमारी

अहोई अष्टमी के दिन राधा कुंड में स्नान करने का महत्व
Ahoi Ashtami 2024 :अहोई अष्टमी का व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस व्रत को संतान प्राप्ति के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है और राधा कुंड में स्नान करने की परंपरा से जुड़ी एक पौराणिक कथा भी प्रचलित है। ऐसे में आइए जानते हैं राधा कुंड में स्नान करने की परंपरा से जुड़ी एक पौराणिक कथा-
जानकारों के अनुसार, राधा कुंड जो कि मथुरा जिले में गोवर्धन पर्वत के पास स्थित है, कृष्ण और राधा की लीलाओं से जुड़ा हुआ है। यह स्थान धार्मिक दृष्टि से बहुत ही पवित्र माना जाता है, और मान्यता है कि यहां स्नान करने से भक्तों के सभी पाप धुल जाते हैं और उन्हें विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा जाता है कि नि:संतान दंपति अहोई अष्टमी के दिन राधा कुंड में स्नान करके विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें संतान सुख की प्राप्ति होती है।
पौराणिक कथा के अनुसार, मथुरा के राजा कंस ने भगवान कृष्ण को मारने के लिए अरिष्टासुर राक्षस को यहां भेजा था। राक्षस ने गाय रूपी भेष धारण किया और ग्वाल वालों के यहां गाय को मारने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
इधर Trump ने दिया अल्टीमेटम..उधर इजरायल ने Iran के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बोला हमला, 5 की मौत
छत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता
शूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी
छत्रपति संभाजीनगर में हॉकर जोन पर जोर, स्मार्ट पार्किंग अंतिम चरण में; बड़े फैसलों की तैयारी
कृष्ण त्रिलोकी थे। उन्होंने अरिष्टासुर राक्षस को पहचान लिया और उसका वध कर दिया। राधा ने देखा कि कृष्ण ने गौ हत्या कर दी है। इससे उन पर गौ हत्या का पाप लगा गया। राधा ने कृष्ण से कहा इस पाप से मुक्ति पाने के लिए आपको सभी नदियों में जाकर स्नान करना पड़ेगा, तभी आपको इस पाप से मुक्ति मिलेगी।
पाप से मुक्ति के लिए अहोई अष्ठमी की आधी रात को भगवान कृष्ण और राधा द्वारा अलग-अलग दो कुंडों का निर्माण हुआ, जिसे आज राधाकुंड, श्यामकुंड के नाम से जानते हैं। इस दिन राधा ने आशीर्वाद दिया था कि कोई भी दंपति अहोई अष्टमी के दिन मध्यरात्रि में एक साथ स्नान करेंगे तो उनको संतान प्राप्ति होगी। ऐसी मान्यता है कि इस कुंड में सभी तीर्थों का वास है।
संतान प्राप्ति एवं लंबी उम्र के लिए व्रती महिलाएं इस दिन सुबह जल्दी उठकर राधा कुंड पर जाती हैं। स्नान के दौरान भगवान कृष्ण और माता राधा का स्मरण करती है।
इसके बाद महिलाएं विशेष पूजा करती हैं और अहोई माता से संतान की लंबी उम्र, समृद्धि, और सुख-शांति की प्रार्थना करती हैं।
अहोई अष्टमी पर राधा कुंड में स्नान को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। जिन दंपत्तियों को संतान नहीं होती, वे इस दिन राधा कुंड पर स्नान कर अहोई माता से संतान सुख की प्रार्थना करते हैं, और उन्हें संतान सुख प्राप्त होने की मान्यता है।
Importance of taking bath in radha kund on the day of ahoi ashtami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इधर Trump ने दिया अल्टीमेटम..उधर इजरायल ने Iran के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बोला हमला, 5 की मौत
Apr 05, 2026 | 08:50 AMछत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता
Apr 05, 2026 | 08:48 AMशूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी
Apr 05, 2026 | 08:38 AMछत्रपति संभाजीनगर में हॉकर जोन पर जोर, स्मार्ट पार्किंग अंतिम चरण में; बड़े फैसलों की तैयारी
Apr 05, 2026 | 08:35 AMRCB vs CSK Match Prediction: महामुकाबले में बेंगलुरु और चेन्नई की टक्कर, यहां जानें मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल
Apr 05, 2026 | 08:34 AMट्रांसफर नहीं, सीधे सस्पेंड! भोंदू बाबा खरात मामले में बावनकुले का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के छूटे पसीने
Apr 05, 2026 | 08:31 AMMaharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी
Apr 05, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM










