-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- If You Are Going To Khatu Shyam Temple Then Know The Most Auspicious Days For Darshan
खाटू श्याम मंदिर जा रहे हों, तो दर्शन के सबसे शुभ दिन जान लें, और इन बातों का रहे ध्यान
- Written By: सीमा कुमारी
Khatu Shyam:राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल है, जहाँ भक्तों की गहरी आस्था है। यह मंदिर महाभारत काल के पात्र बर्बरीक को समर्पित है।

खाटू श्याम जाने वाले इन बातों का जरूर रखें ध्यान (सौ.सोशल मीडिया)
Khatu Shyam Ji: भारत विविधताओं वाला देश, जहां पर सभी धर्मों के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ मिलकर रहते हैं। यहां के गांव-शहर और इनमें रहने वाले लोगों की आस्था बेजोड़ है। भारत की संस्कृति और इसका समृद्ध इतिहास समूचे विश्व में प्रसिद्ध है। अगर बात धार्मिक स्थल की करें तो भारत में घूमने के लिए कई पौराणिक और धार्मिक स्थल हैं। इन्हीं में एक’खाटू श्याम जी का मंदिर।
आपको बता दें, यह मंदिर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम है, जहाँ साल भर लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप भी खाटू श्याम जी के मंदिर में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए बातों का जरूर ध्यान रखें ताकि आपके ऊपर खाटू नरेश की असीम कृपा बनी रहे।
खाटू श्याम जाने वाले भक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान :
इन जगहों पर हाजिरी लगाना बेहद जरूरी
कई भक्त खाटू श्याम मंदिर जाते समय रिंगस निशान उठाकर मंदिर तक पैदल यात्रा करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से खाटू श्याम जी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके साथ ही खाटू श्याम मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी श्याम कुंड स्थापित है, जिसमें स्नान करने का विशेष महत्व है।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
इस दिन दर्शन करना है बड़ा शुभ
शास्त्रों के अनुसार, हर महीने की एकादशी और द्वादशी तिथि पर खाटू श्याम जी के दर्शन करना काफी शुभ माना गया है। विशेषकर फाल्गुन माह में आने वाली आमलकी एकादशी के दिन खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है, क्योंकि भक्त इस दिन को खाटू श्याम जी के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं।
दूसरी मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने में आने वाली देवउठनी एकादशी को भी खाटू श्याम जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आप इन खास दिनों पर बाबा के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
खाटू श्याम जी को अर्पित करें ये चीजें
खाटू श्याम जाने वाले भक्त को खाटू श्याम जी को गुलाब, इत्र और नारियल अर्पित करना चाहिए। क्योंकि यहां की विशेष परंपरा है। ऐसे में आप मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय ये चीजें चढ़ा सकते हैं। इसी के साथ भोग के रूप में आप खाटू श्याम जी को गाय के दूध से बनी मिठाई, खीर और चूरमा जरूर अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना, लव लाइफ़ और करियर के लिए कैसा होगा जानिए
ये भोग खाटू श्याम जी को बहुत प्रिय हैं। साथ ही यह भी मान्यता है कि श्याम बाबा को खिलौने अर्पित करने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
If you are going to khatu shyam temple then know the most auspicious days for darshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













