-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Hariyali Teej Fast And Worship Method
पहली बार रखने जा रही हैं हरियाली तीज का व्रत ! जानें 16 श्रृंगार से लेकर पूजा की विधि
- Written By: रीना पंवार
हरियाली तीज का पावन व्रत 7 अगस्त, बुधवार को रखा जाएगा। माता पार्वती और शिवजी को समर्पित यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही ख़ास महत्व रखता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु एवं अच्छी सेहत के लिए करती हैं।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
अखंड सौभाग्य का प्रतीक ‘हरियाली तीज’ का पावन व्रत 7 अगस्त, बुधवार को रखा जाएगा। माता पार्वती और शिवजी को समर्पित यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही ख़ास महत्व रखता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु एवं अच्छी सेहत के लिए करती हैं। वहीं, कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
इस व्रत पर पूजा के दौरान विशेष रूप से महिलाएं मां पार्वती को 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करती हैं तथा स्वयं भी श्रृंगार करके पूजा-आराधना करती हैं। मान्यता है कि व्रती द्वारा श्रृंगार करके व्रत-पूजा करने से मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्य का वरदान देती हैं। इस दिन महिलाएं खास तौर से श्रृंगार में हरे रंग का इस्तेमाल करती हैं। वे हरी साड़ी, हरी चूड़ियां आदि पहनती हैं। साथ ही 16 श्रृंगार भी करती हैं। यदि आप भी पहली बार इस व्रत को करने जा रही हैं तो इस दौरान पूजन सामग्री और पूजन विधि का खास ख्याल रखें।
पहने हरे-लाल रंग की साड़ी या सूट
इस व्रत में 16 शृंगार का खास महत्व है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं सजधज कर इस दिन व्रत-पूजा करती हैं। लाल रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है तथा हरा रंग इस व्रत में विशेष महत्व रखता है। ऐसे में इस खास दिन पर खूबसूरत दिखने के लिए आप हरे, लाल या मल्टीकलर की साड़ी या सूट पहनने के लिए चुन सकती हैं। अगर आप अविवाहित है तो भी हरे रंग का सूट या साड़ी पहन सकती हैं। यह शुभ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
कर सकती हैं निर्जला व्रत
जो महिलाएं पहली बार हरियाली तीज का व्रत करने जा रही हैं वे इस दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना करें। अगर आप निर्जला व्रत नहीं कर सकते हैं तो फलाहार व्रत रखें। इस दिन चावल बिल्कुल भी नहीं खाएं।
सोलह श्रृंगार का है खास महत्व
इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। पूजा में मां को हरे रंग के वस्त्र और सोलह श्रृंगार का सामान जरूर अर्पण करें। पूजा में मां पार्वती को सिंदूर भी अर्पण जरूर करें इसका खास महत्व है। पूजा के बाद इस सिंदूर को माथे पर जरूर लगाएं। इससे मां पार्वती की विशेष कृपा मिलती है। व्रत के लिए हाथ-पैरों में मेहंदी भी जरूर लगाएं। 16 श्रृंगार में मेहंदी का बहुत महत्व है। हरियाली तीज के मौके पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है।
हरियाली तीज पर जरूर सुनें कथा
जो महिलाएं पहली बार हरियाली तीज का व्रत करने जा रही हैं वे इस दिन हरियाली तीज व्रत की कथा जरूर सुनें। इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है तथा परिवार में खुशी का माहौल बना रहता है।
चन्द्रमा को अर्घ्य देना जरूरी
हरियाली तीज के व्रत पर रात को चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान किया जाता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूजा पूरी मानी जाती है। इससे शुभफल की प्राप्ति होती है।
Hariyali teej fast and worship method
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
Jun 25, 2026 | 06:35 PMइंदौर में बिहार की युवती और राजस्थान के मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन ने रोका, मची अफरा-तफरी; जानें पूरा मामला
Jun 25, 2026 | 06:34 PMDal Side Effects: दाल खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, यूरिक एसिड बढ़ने पर जहर बन जाती हैं ये दालें
Jun 25, 2026 | 06:29 PMचेतन ही नहीं, कई और लड़कों के साथ अश्लील चैट! केतन अग्रवाल के पिता का मंगेतर सिया गोयल पर सनसनीखेज आरोप
Jun 25, 2026 | 06:27 PMExplainer: रिंग ऑफ फायर या कुछ और…वेनेजुएला में क्यों आते हैं इतने खतरनाक भूकंप, क्या है इसके पीछे की साइंस?
Jun 25, 2026 | 06:24 PM26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
Jun 25, 2026 | 06:24 PMगड़चिरोली की 5 एम्बुलेंस के इंजन समेत कलपुर्जे गायब! सिर्विसिंग के लिए भेजी थी चंद्रपुर, जानें पूरा मामला
Jun 25, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














