- Hindi News »
- Religion »
- Gudi Padwa Is On Sunday Know What Not To Do On This Day
रविवार को है ‘गुड़ी पड़वा’, जानिए इस दिन क्या न करें, इस दिन ‘इस’ उपाय से बनेंगे अचानक धन आगमन के योग
30 मार्च, रविवार को गुड़ी पड़वा का पावन पर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है और गुड़ी पड़वा के साथ ही नव वर्ष की शुरुआत होती है।
- Written By: सीमा कुमारी

गुड़ी पड़वा (सौ.सोशल मीडिया)
Gudi Padwa 2025: 30 मार्च, रविवार को गुड़ी पड़वा का पावन पर्व पूरे देशभर में मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है और गुड़ी पड़वा के साथ ही नव वर्ष की शुरुआत मानी जाती है वहीं पर इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होती है। गुड़ी पड़वा के मौके पर त्योहार मनाते हुए महाराष्ट्रीयन महिलाएं घरों में गुड़ी फहराती है।
आपको बता दें, गुड़ी पड़वा पर भगवान विष्णु के साथ-साथ ब्रह्मा जी की पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, जो भी इस दिन भगवान का पूजन करता है और साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करता है, उसे पूरे साल भगवान से खुशियों और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है। यही नहीं विधि-विधान से भगवान का पूजन करने पर सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए-
गुड़ी पड़वा के दिन करें यह काम
सम्बंधित ख़बरें
कैसे छुटाएं होली के जिद्दी रंग? जानिए बेहतरीन 5 ख़ास तरीके, जिससे त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान!
अकोला में भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन का शुभारंभ; सांसद धोत्रे ने किया उद्घाटन
उल्हासनगर मनपा प्रशासन की उदासीनता के कारण, शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी 13 वर्षों से मनपा में समायोजन का इंतजार
‘निपुण महाराष्ट्र’ के लिए जिला परिषद का 30 दिवसीय अभियान, 5,625 विद्यार्थियों को मुख्य धारा में लाने का लक्ष्य
हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पड़वा के दिन सुबह पूजन के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। इसके साथ ही मां दुर्गा का ध्यान करें, ऐसा करने से घर में खुशहाली आएगी और आपका पूरा साल अच्छा बीतेगा।
गुड़ी पड़वा के दिन लोगों को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शरीर पर उबटन लगाकर स्नान आदि करें। इसके बाद गंध, पुष्प, धूप, दीप इत्यादि से भगवान की पूजा-अर्चना करें।
पूजन के लिए नई चौकी या वेदी पर सफेद रंग का वस्त्र बिछाएं और उस पर हल्दी या केसर से अष्टदल कमल बनाएं और इसके बाद कमल के मध्य में ब्रह्मा जी की मूर्ति स्थापित करें।
ऐसा करने के बाद सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें और फिर 108 बार ‘ॐ ब्रह्मणे नमः’ मंत्र का जाप करें और विधि-विधान से ब्रह्मा जी की पूजा करें।
गुड़ी पड़वा के दिन नीम के पत्ते का चूर्ण बनाकर उसमें नमक, हींग, जीरा, काली मिर्च, अजवाइन और मिश्री डालकर सेवन करें। ऐसा करने से साल भर व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शारीरिक पीड़ा भी दूर हो जाएगी।
गुड़ी पड़वा के दिन अपनी दुकान या जिस जगह पर आप व्यापार करते हैं उसके मुख्य द्वार के दोनों तरफ हरिद्रा के कुछ दाने डाल दें. ये उपाय करने से आपके घर में अचानक ही धन आगमन शुरू हो जाएगा।
अगर, आपके व्यापार में अनावश्यक रूप से बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, तो गुड़ी पड़वा के दिन घर की किसी छोटी कन्या से एक कटोरी साबुत चावल किसी निर्धन व्यक्ति को दान करवाएं। इससे घर में धन की कमी दूर होने लगेगी।
गुड़ी पड़वा पर भूल से भी न करें ये काम
गुड़ी पड़वा के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए और साथ ही दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। पूजा-पाठ में गलतियां नहीं करनी चाहिए। इस दिन में सोना नहीं चाहिए. इस दिन मांसाहार और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
Gudi padwa is on sunday know what not to do on this day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मंगलवार से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, नकारात्मकता दूर करने के लिए क्या करें उपाय, यहां पढ़िए
Feb 19, 2026 | 10:52 PMजादरान का तूफान-नबी की फिरकी, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, T20 WC में जीत के साथ किया खूबसूरत अंत
Feb 19, 2026 | 10:47 PMIPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
Feb 19, 2026 | 10:26 PMकैसे छुटाएं होली के जिद्दी रंग? जानिए बेहतरीन 5 ख़ास तरीके, जिससे त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान!
Feb 19, 2026 | 10:20 PMअकोला में भारतीय रियल एस्टेट सलाहकार एजेंट वेलफेयर यूनियन का शुभारंभ; सांसद धोत्रे ने किया उद्घाटन
Feb 19, 2026 | 10:16 PMसागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PMबिहार में ओवैसी ने उड़ाई तेजस्वी की नींद! अख्तरुल ईमान ने किया ऐसा ऐलान…जिससे बीजेपी का काम हो जाएगा आसान
Feb 19, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM
क्या है PM मोदी का ‘मानव’ विजन? एआई समिट में प्रधानमंत्री ने बताया भारत का नया तकनीकी रोडमैप-VIDEO
Feb 19, 2026 | 09:46 PM
India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM












