Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पितृपक्ष में 12 साल बाद बन रहा है ‘गजकेसरी राजयोग’, सिंह समेत इन 3 राशि के जातकों का होगा भाग्योदय

Gaj Kesari Yog :ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष का समय ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दौरान, 12 साल बाद गजकेसरी राजयोग कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Sep 06, 2025 | 03:15 PM

इन 3 राशियों के लिए गजकेसरी राजयोग (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pitru Paksha 2025 Date: ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से पितृपक्ष का अवधि को सनातन धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि, यह अवधि पितरों को समर्पित है। कहा जाता है कि, पितृपक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते है। इसलिए लोग अपने पितरों की आत्मा की शान्ति के लिए कई अनुष्ठान करते है जैसे-श्राद्ध कर्म, पिंड दान, तर्पण और ब्राह्मणों को भोजन आदि करवाते है।

ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने हमारे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और पितृदोष से मुक्ति भी मिलती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल पितृपक्ष का समय ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दौरान, 12 साल बाद गजकेसरी राजयोग का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में-

इन 3 राशियों के लिए गजकेसरी राजयोग:

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ

ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष का समय ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दौरान, 12 साल बाद गजकेसरी राजयोग का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसमें गजकेसरी राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए धन के नए द्वार खोलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Magh Purnima के दिन किस भगवान की पूजा से मिलेगा अक्षय पुण्य और कैसे बदलेगा भाग्य? जानिए

माघ पूर्णिमा के दिन करें कौड़ी के ये उपाय, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न!

माघ पूर्णिमा को इस कथा की पाठ से मिलेगी श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा, बिल्कुल न भूलें

माघ पूर्णिमा के दिन इन बातों से रहें सतर्क, वरना भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम

आपको बता दें, यह योग आपकी कुंडली के दूसरे भाव में बन रहा है। इस दौरान आपके आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। कहते हैं, अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो सैलरी में बढ़ोतरी या प्रमोशन मिल सकता है।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। आपकी वाणी में मिठास आएगी, जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ

अगर बात सिंह राशि के जातकों की करें तो यह गजकेसरी राजयोग सिंह राशि के लिए भी शुभ रहने वाला है। यह योग आय में जबरदस्त वृद्धि का संकेत दे रहा है। गजकेसरी राजयोग आपकी राशि के 11वें भाव (आय और लाभ का भाव) में बन रहा, आय के नए स्रोत बनेंगे और आप निवेश से भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

आपकी मन की इच्छाओं की पूर्ति होगी और आप अपने दोस्तों और बड़े भाई-बहनों से लाभ प्राप्त कर सकते है। यह समय आपके लिए बहुत शुभ और फलदायी साबित होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ

ज्योतिषयों की मानें तो, कन्या राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग करियर और कारोबार में शानदार सफलता लेकर आएगा। यह योग आपकी कुंडली के दसवें भाव में बन रहा है।

ये भी पढ़ें–चंद्रग्रहण के दौरान भोजन में क्यों डाली जाती है तुलसी, जानें ग्रहण में तुलसी और कुश का महत्व

इस समय आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी है। नौकरीपेशा करने वालों लोगों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।

व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत अनुकूल है, आपको कोई बड़ा ऑर्डर या डील मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

 

Gajkeshari rajyoga is being formed after 12 years in pitru paksha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 03:15 PM

Topics:  

  • Chandra Grahan
  • Pitru Paksha
  • Purnima

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.