

Sawan Shivratri 2025 Rajyog : 23 जुलाई को सावन महीने की शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस बार सावन शिवरात्रि पर एक ऐसा ही शुभ संयोग भी बन रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है।
ज्योतिषयों का कहना है कि, यह दुर्लभ योग करीब 100 साल बाद सावन शिवरात्रि के दिन बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए भाग्य के दरवाज़े खोल सकता है। इस दिन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि कुछ जातकों को अचानक धन लाभ और मान-सम्मान प्राप्त होने के प्रबल योग बनेंगे।
आइए जानते हैं कि कौन-सी राशियां इस शुभ योग से होंगी लाभान्वित और किनके सितारे इस सावन शिवरात्रि पर जगमगाएंगे।
ज्योतिषियों की मानें तो, वृषभ राशि वालों के लिए सावन शिवरात्रि पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग बेहद शुभ एवं फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शुभ योग आपकी राशि के लग्न भाव में बन रहा है, जिससे आपका आत्मविश्वास और आकर्षण दोनों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके अलावा, सामाजिक कार्य में मान प्रतिष्ठा की भी वृद्धि होगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर कार्य में सफलता मिल सकती है।
अगर बात मिथुन राशि की करें तो, गजकेसरी राजयोग का प्रभाव मिथुन राशि के ऊपर भी शुभ रहने वाला है। क्योंकि मिथुन राशि में ही इस योग का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण मिथुन राशि को करियर कारोबार में लाभ मिल सकता है। जमीन प्रॉपर्टी आदि में धन निवेश कर सकते हैं और आर्थिक लाभ का योग बनेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए भी सावन शिवरात्रि पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग बेहद शुभ एवं फायदेमंद साबित हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर कारोबार में लाभ मिलेगा। व्यापार में भी धन निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का भी योग बनेगा।
यह भी पढ़ें-
तुला राशि वालों के लिए भी सावन शिवरात्रि पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के ऊपर सकारात्मक पड़ने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा हर अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बॉस भी आपके कार्य से प्रभावित हो सकते हैं। जो रोजी रोजगार की तलाश में है उनकी तलाश पूरी हो सकती है।