महादेव देंगे सुख-समृद्धि का आशीष, बस सोमवार को करें सद्हृदय से ये काम, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

Somwar Ke Upay: आज सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे बेस्ट होता है। इस दिन कुछ आसान से उपायों को करने से भगवान भोलनाथ की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है।
महादेव देंगे सुख-समृद्धि का आशीष, बस सोमवार को करें सद्हृदय से ये काम, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
सोमवार को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Somwar upay: आज सोमवार है यानी भोलेनाथ की आराधना का पावन दिन। कहा जाता है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से शिव जी की पूजा अर्चना और व्रत करते हैं, तो उस पर भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव बना रहता हैं।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन आप कुछ खास तरह का उपाय कर लेते हैं, तो फिर भगवान शिव आपसे प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं भी दूर होंगी, तो ऐसे में जान लेते हैं 5 उपाय जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

सोमवार को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

आर्थिक तंगी से मुक्ति

ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो फिर आप सोमवार की रात शिव मंदिर में शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और धन संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी।

नौकरी में आ रही बाधाए होगी दूर

कहा जाता है कि, अगर आप नौकरी में किसी तरह की परेशानी महसूस कर रहे हैं तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर शहद की धार बनाकर अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको काम-काज में तरक्की मिलेगी।

क्लेश होंगे दूर

वहीं, घर में हो रहे क्लेश को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर बेलपत्र अर्पित करिए और एक कटोरी चावल का दान करने से भी आपके जीवन में तरक्की बनी रहेगी। इससे घर का वातावरण खुशनुमा होगा।

कामकाज में होगा सुधार

सोमवार के दिन बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल से शिवलिंग को अभिषेक करने से कार्य में आ रही वाधाए दूर होती हैं। इससे आपके कामकाज में सफलता मिलती हैं।

संकटों से मुक्ति मिलती है

अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन उनके नामों का जप करें। शिव मंत्र के जप से जीवन में सुखों का आगमन होता है। साथ ही सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है।

भोलेनाथ प्रसन्न होते है

सोमवार के दिन साधक को नीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए, यह भगवान शिव को अति प्रिय रंग है। मान्यता है कि इस रंग के वस्त्र पहनकर पूजा पाठ करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com