- Hindi News »
- Religion »
- Follow These Remedies To Avoid Dhaiyya Sade Sati
हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार का अद्भुत संयोग, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव से बचाएंगे ये उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से बचने के लिए सदैव संकटमोचन का पूजन किया जाता है और इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार का संयोग भी बन रहा है।
- Written By: सीमा कुमारी

ढैय्या-साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Hanuman Janmotsav 2025: कल पूरे देशभर में हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कलियुग के देवता और पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन राम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में यह जन्मोत्सव पूरे देश भर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन राम भक्त हनुमान जी की उपासना और केवल बूंदी का भोग लगाने से वह भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं, जिसके प्रभाव से जातक को मानसिक शांति और शत्रुओं से मुक्ति प्राप्त होती हैं। वहीं, यह दिन उन लोगों के लिए और भी खास है, जो शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती से गुजर रहे हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से बचने के लिए सदैव संकटमोचन का पूजन किया जाता है और इस साल हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार का संयोग भी बन रहा है। इसलिए इस दिन कुछ खास उपाय करने से इसके अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्य ग्रहण को अशुभ मानने के पीछे छुपे हैं ये वैज्ञानिक कारण, जानिए हमारे शास्त्रों में भी हैं इसके प्रमाण
आज कितने बजे से लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए सूतक काल से जुड़ी पूरी जानकारी
पितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
कल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
ढैय्या-साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषियों के मुताबिक, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आप हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं। इसके बाद कुछ कागजी बादाम लेकर उसे काले रंग के कपड़े में बांध लें। फिर इसे आप घर की दक्षिण दिशा में किसी गुप्त स्थान पर रख दें।
अगले दिन किसी शनि मंदिर में जाकर इसे रख दें। इससे साढ़ेसाती से मिलने वाले नकारात्मक परिणामों से मुक्ति प्राप्त होती हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो, हनुमान जयंती के दिन आप सरसों के तेल में सिंदूर मिलाकर घर के सभी दरवाजों पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान प्रभु को गुड़ का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
ज्योतिष बताते है कि, हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर आप उपवास रखें। फिर बजरंगबली को सिंदूर व चमेली का तेल चढ़ाएं। अब बरगद के कम से कम 8 पत्तों पर सिंदूर से राम-नाम लिखें। इसकी एक माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। कहते हैं कि इस उपाय को करने से शनि साढ़ेसाती व ढैय्या के प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
Follow these remedies to avoid dhaiyya sade sati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
B-2 बॉम्बर का हमला याद है न, जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी; क्या रुक पाएगा महायुद्ध?
Feb 17, 2026 | 03:21 PMOLA सीईओ भाविश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें! अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में फंस गए ओला के मालिक
Feb 17, 2026 | 03:20 PMAI पर बड़े सवाल, मंत्री अश्विनी वैष्णव के सीधे जवाब! नौकरी, निवेश और नियमों पर सरकार का पूरा प्लान
Feb 17, 2026 | 03:13 PMभारतीय महिला टीम में प्रतिका रावल की एंट्री, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे सीरीज में मिली जगह
Feb 17, 2026 | 03:07 PMसोलापुर में सकल हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन, हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर बवाल
Feb 17, 2026 | 03:07 PMवंदे मातरम पर रार: प्रियंका चतुर्वेदी ने योगी आदित्यनाथ को दी राष्ट्रगीत के 6 पद सुनाने की चुनौती
Feb 17, 2026 | 03:05 PMबीड में 12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल, ड्रोन कैमरे ने खोली पोल! 5 शिक्षक सस्पेंड
Feb 17, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














