विवाह के बाद पहली लोहड़ी में बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना किन बातों का है डर? जानिए
First Lohri Mistakes:विवाह के बाद पहली लोहड़ी में कुछ परंपरागत गलतियां करने से दांपत्य जीवन में बाधा, आर्थिक परेशानी और पारिवारिक तनाव का डर माना जाता है। जानिए कौन-सी बातें भूलकर भी न करें।
- Written By: सीमा कुमारी
लोहड़ी (सौ.सोशल मीडिया)
First Lohri After Marriage: लोहड़ी सिख समुदाय का प्रमुख त्योहारों में से एक है। जो हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को उत्तर भारत खासकर पंजाब और हरियाणा में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
साल 2026 में क्या रहेगा लोहड़ी 2026 शुभ मुहूर्त
हर साल की तरह इस साल भी लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। वहीं, लोहड़ी संक्रांति क्षण 14 जनवरी, 2026 को दोपहर 03 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा। इसके साथ ही अग्नि प्रज्वलन का शुभ समय शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
पहली लोहड़ी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
लोहड़ी की अग्नि जलाए बिना पूजा न करें
लोहड़ी की अग्नि समृद्धि और सुख का प्रतीक मानी जाती है। अग्नि प्रज्वलन के बिना पूजा या परिक्रमा अधूरी मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj ka chaughadiya: मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, द्वितीया तिथि के शुभ संयोग; नक्षत्र और योग की पूरी जानकारी
2026 का पांचवां बड़ा मंगल ‘इस’ दिन, चुपचाप कर लें ये काम, कष्टों से मिलेगा छुटकारा, खुलेंगे भाग्य के दरवाजे
Bada Mangal 2026: कल है पांचवां बड़ा मंगल, हनुमान जी को चढ़ाएं ये विशेष भोग, फिर देखिए कृपा
Kalashtami 2026: अधिकमास की कालाष्टमी को लेकर कंफ्यूज़न दूर, जानिए सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
खाली हाथ अग्नि की परिक्रमा न करें
परिक्रमा करते समय रेवड़ी, मूंगफली, तिल, गुड़ या पॉपकॉर्न अग्नि में अर्पित करना जरूरी होता है। खाली हाथ परिक्रमा अशुभ मानी जाती है।
नए वस्त्र पहनना न भूलें
पहली लोहड़ी पर नवविवाहित जोड़े का नए कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। पुराने या फटे वस्त्र पहनने से बचें।
ससुराल पक्ष का सम्मान करना न भूलें
पहली लोहड़ी में मायके और ससुराल दोनों पक्षों की भूमिका अहम होती है। किसी भी तरह का अहंकार या उपेक्षा रिश्तों में खटास ला सकती है।
झगड़ा या नकारात्मक बातें न करें
इस दिन विवाद, क्रोध या कटु शब्द बोलना अशुभ माना जाता है और इससे पर्व की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।
जरूरतमंद को दान से न टालें
लोहड़ी के दिन दान का विशेष महत्व है। किसी जरूरतमंद को खाली हाथ लौटाना शुभ नहीं माना जाता।
तामसिक भोजन से बचें
पहली लोहड़ी पर सात्विक भोजन और पारंपरिक व्यंजन ही शुभ माने जाते हैं। अत्यधिक तला-भुना या नशे से दूर रहें।
ये भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन किन बातों से बचकर रहें? अगर की ‘ये’ गलतियां तो खराब जाएगा साल!
पहली लोहड़ी को शुभ बनाने के लिए करें ये सरल उपाय
- अग्नि में तिल, गुड़ और गन्ने के टुकड़े अर्पित करें
- परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें
- घर में खुशी और सौहार्द का माहौल रखें
इन नियमों का ध्यान रखने से शादी के बाद की पहली लोहड़ी सचमुच यादगार बनती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
