Skanda Shashthi: स्कंद षष्ठी की विधिवत पूजा से दूर होंगी परेशानियां, चुपचाप कर लें ये सरल उपाय
Skanda Shashthi Upay:स्कंद षष्ठी के शुभ अवसर पर भगवान कार्तिकेय की विधिवत पूजा करने से जीवन की कई परेशानियां दूर होने की मान्यता है। जानिए स्कंद षष्ठी पूजा विधि, सरल उपाय।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान कार्तिकेय ( सौ.सोशल मीडिया)
Skanda Shashthi Remedies For Removing Problems : रविवार, 19 जुलाई 2026 को स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। भगवान कार्तिकेय को समर्पित स्कंद षष्ठी का व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है। इस दिन को कुमार षष्ठी और संतान षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। स्कंद षष्ठी के दिन मंदिरों में शिव-पार्वती की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है।
इसके अलावा, स्कंद षष्ठी के दिन इन खास उपायों को करने से व्यक्ति को समस्त परेशानियों से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है। साथ ही यहां जानिए स्कंद षष्ठी के दिन शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय क्या रहेगा।
स्कंद षष्ठी के दिन कौन-सा उपाय करना शुभ होता है?
1. इस दिन पूजा करते समय षष्ठी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से अजय संतान प्राप्त होती है। साथ ही कार्तिकेय भगवान के नामों का जाप भी करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva Puja: महादेव शिव जी की पूजा में क्यों बजाते हैं 3 तालियां? जानिए इसके पीछे का रहस्य
नाग पंचमी के दिन तवे पर रोटी बनाने की क्यों है मनाही? जानिए सदियों से चली आ रही इस परंपरा की असली वजह
Lord Kartikeya: स्कंद षष्ठी व्रत की महिमा जानकर हो जाएंगे हैरान! कुंडली के मंगलदोष से भी मिलेगी राहत
गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है, इन उपायों से मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
2. अगर कार्तिकेय जी को लाल चंदन चढ़ाया जाए तो व्यक्ति की संतान कठिन परिस्थितियों से निकल जाती है। साथ ही उन्हें इस तरह की बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है।
3. ॐ ह्रीं षष्ठीदेव्यै स्वाहा… इस मंत्र का उच्चारण कमलगट्टे की माला पर 1100 बार करना चाहिए। ऐसा करने से इच्छित वर की प्राप्ति होती है। फिर मां दुर्गा को पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, नैवेद्य चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को हर काम में सिद्धि प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें-Lord Shiva Puja: महादेव शिव जी की पूजा में क्यों बजाते हैं 3 तालियां? जानिए इसके पीछे का रहस्य
4. अगर इस दिन मयूर की पूजा की जाए तो संतान पर आया संकट टल जाता है।
5. भगवान कार्तिकेय को कमल पुष्प और सुदर्शन चक्र चढ़ाने से जिद्दी संतान ठीक हो जाती है।
6. अगर बच्चा किसी गलत संगत या काम में पड़ जाता है तो आज के दिन कार्तिकेय जी को मोर पंख, बूंदी से बने लड्डू, केसर और शंख चढ़ाएं।
स्कंद षष्ठी व्रत के दिन करें इन नियमों का पालन
- इस दिन मन, वचन और कर्म से पूर्ण शुद्धता बनाए रखना आवश्यक माना जाता है।
- तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज और मांस का सेवन पूरी तरह वर्जित होता है।
- नशीली वस्तुओं का सेवन करने से बचना चाहिए।
- व्रत के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, क्रोध या अपशब्दों से दूर रहना चाहिए।
- दूसरों की निंदा या बुराई करने से बचना चाहिए।
- शास्त्रों के अनुसार इस दिन जमीन पर सोना शुभ माना जाता है।
- अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों को फल, वस्त्र या अनाज का दान करना पुण्यकारी होता है।
