चेहरे के तिल में छुपा है किस्मत का राज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
Mole On Face Meaning:चेहरे के तिल आपके भविष्य और भाग्य से जुड़े संकेत देते हैं। जानिए तिल की जगह के अनुसार शुभ-अशुभ प्रभाव और ज्योतिषीय मान्यताएं।
- Written By: सीमा कुमारी
वे कौन से तिल होते है शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Face Moles Astrology: हमारे शरीर के कई हिस्सों पर तिल होते हैं। भले ही हम अपने शरीर पर मौजूद तिलों को नजरअंदाज कर दें, लेकिन समुद्रशास्त्र में शरीर पर मौजूद तिलों को देखकर इंसान के स्वभाव और भविष्य के बारें में पता कर सकते हैं। हमारे शरीर पर मौजूद हर तिल का अपना एक अलग महत्व होता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार तिल का आकार, रंग और स्थान व्यक्ति के स्वभाव, सोच, व्यापारिक क्षमता और वैवाहिक जीवन से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी तिलों को भाग्य का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि शरीर के कुछ खास अंगों पर तिल का होना व्यक्ति के जीवन में धन, सुख और समृद्धि के आगमन का संकेत देता है।
आज हम आपको उन खास तिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका शरीर पर होना व्यक्ति के धनवान और सफल जीवन की ओर इशारा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Usha Vance Hindu: उषा वेंस ने कहा मैं अपने हिंदू धर्म से खुश हूं, पति जेडी वेंस के बयान पर मचा बवाल
कलावा बांधने का सही तरीका क्या है? जानिए हाथ में मौली कितनी बार लपेटना माना जाता है शुभ
क्या गुरुवार और रविवार को खिचड़ी खाना माना जाता है अशुभ? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Powerful Sanskrit Quotes: जीवन को नई दिशा देते हैं संस्कृत के ये 5 प्रेरणादायक श्लोक, जानिए इनके अर्थ
वे कौन से तिल होते है शुभ
-
माथे पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, माथे पर तिल होने से व्यक्ति भाग्यशाली और बुद्धिमान माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में सम्मान और ऊंचा पद प्राप्त करते हैं।
-
आंख के पास तिल
इसके अलावा, आंख के आसपास तिल भावुक स्वभाव का संकेत देता है। ऐसे लोग रिश्तों में गहराई रखते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लेने की जरूरत होती है।
-
गाल पर तिल
गाल पर तिल वाले लोग मेहनती और जिम्मेदार माने जाते हैं। इन्हें सफलता देर से मिलती है, लेकिन स्थायी होती है।
-
होंठ पर तिल
होंठ पर तिल व्यक्ति के आकर्षक व्यक्तित्व और भोग-विलास की ओर झुकाव को दर्शाता है। ऐसे लोग बोलने में कुशल होते हैं।
-
नाक पर तिल
नाक पर तिल धन और वैभव से जुड़ा माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें- पौष अमावस्या पर सूर्य उपासना से खुलेंगे भाग्य के द्वार, जानें गंगा स्नान और दान विधि
-
क्यों नहीं करनी चाहिए अनदेखी
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चेहरे के तिल व्यक्ति की कुंडली के ग्रह प्रभावों से जुड़े होते हैं। इन्हें हल्के में लेना या गलत धारणाएं बनाना भविष्य में भ्रम और गलत फैसलों का कारण बन सकता है।
