आज अन्नपूर्णा जयंती के दिन करें इन विशेष चीजों का दान, माँ अन्नपूर्णा की कृपा से भरा रहेगा भंडार

Annapurna Jayanti: ऐसा कहा जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करने से माँ अन्नपूर्णा की कृपा से घर धन-धान्य से भरा रहता है और मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।
आज अन्नपूर्णा जयंती के दिन करें इन विशेष चीजों का दान, माँ अन्नपूर्णा की कृपा से घर में नहीं होगी अन्न-धन की कमी
मां अन्नपूर्णा जयंती के दिन करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Annapurna Jayanti Daan 2025:आज गुरुवार 4 दिसंबर 2025 को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जा रही है। यह जयंती माँ अन्नपूर्णा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है।

शास्त्रों के अनुसार, माता अन्नपूर्णा को हमेशा से ही समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करने से माँ अन्नपूर्णा की कृपा से घर धन-धान्य से भरा रहता है और मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।

मां अन्नपूर्णा जयंती के दिन करें इन चीजों का दान

  • चावल का दान

ज्योतिषियों के अनुसार, अन्नपूर्णा जयंती के दिन चावल का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है और घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होने के साथ व्यक्ति की मानसिक स्थिति भी अच्छी होती है। इस दिन चावल का दान गुरु बृहस्पति को भी मजबूत करने में मदद करता है।

  • राई का दान

कहते है अन्नपूर्णा जयंती पर राई का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में राहु की दशा चल रही है या साढ़े साती का प्रभाव है तो आपको अन्नपूर्णा जयंती यानी कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन राई का दान जरूर करना चाहिए।

  • गेहूं का दान

गेहूं को हमेशा से ही ऐसे अनाज के रूप में देखा जाता है जो समृद्धि का प्रतीक होता है। यदि आप अन्नपूर्णा जयंती के दिन इस एक अनाज का दान करती हैं तो घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और जीवन में सौभाग्य बना रहता है। यही नहीं अगर कुंडली में सूर्य और बृहस्पति की स्थिति ठीक नहीं है तो आपको गेहूं का दान जरूर करना चाहिए। गेहूं का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होने के साथ उसके सम्मान में भी वृद्धि होती है।

  • उड़द दाल का दान

अन्नपूर्णा जयंती पर राई के अलावा उड़द दाल का दान करना भी बड़ा शुभ एवं फलदायक होता है। उड़द दाल या काली चीजों का दान शनि के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। इस दिन आपको काले कपड़े या काले अनाज का दान जरूर करनी चाहिए। इस तरह के दान से जीवन में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है और नवग्रहों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इस तरह का दान किसी भी तरह की बाधा को दूर करने में मदद करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com