-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Donate These Things On The Day Of Kalashtami
कालाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान, घर परिवार में बनी रहेगी खुशहाली और दूर हो जाएंगे सभी कष्ट
- Written By: सीमा कुमारी
अगर आप भगवान काल भैरव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कालाष्टमी के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करें। ऐसी मान्यता है कि कालाष्टमी पर पूजा और दान करने से सभी संकट और डर दूर होते हैं।

कालाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान(सौ.सोशल मीडिया)
आज 18 जून को आषाढ़ महीने का कालाष्टमी व्रत रखा जा रहा है। सनातन धर्म में भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को समर्पित कालाष्टमी का पर्व खास महत्व रखता है। यह पर्व हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने और कुछ विशेष चीजों का दान करने से काल भैरव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से सभी कष्ट, भय और नकारात्मकता दूर होती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते है काल भैरव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए किन विशेष चीजों का दान करना शुभ होता है?
कालाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान
काले तिल का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, कालाष्टमी के दिन काले तिल का दान करना बड़ा शुभ होता है। काले तिल का संबंध शनि और राहु-केतु से है, और ये पितरों को भी प्रिय होते हैं। काल भैरव की पूजा में काले तिल का विशेष महत्व है। किसी ब्राह्मण, गरीब व्यक्ति या मंदिर में काले तिल का दान करें। ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभावों को कम करता है, पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है और दुर्भाग्य को दूर करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
काले कुत्ते को दूध, रोटी खिलाएं
कालाष्टमी के दिन किसी काले कुत्ते को दूध, रोटी, बिस्कुट या मीठी पूड़ी खिलाएं। यह सबसे प्रभावी उपायों में से एक है जो काल भैरव को प्रसन्न करता है, आपके जीवन से बाधाओं को दूर करता है काला कुत्ता काल भैरव का वाहन है। उन्हें भोजन कराना काल भैरव को सीधे प्रसन्न करने के समान है।
सरसों का तेल का दान
कालाष्टमी के दिन सरसों का तेल का दान करना भी शुभ होता है। सरसों का तेल काल भैरव को अत्यंत प्रिय है और यह शनि देव से भी संबंधित है। इसका दान करने से शनि के अशुभ प्रभावों में कमी आती है और काल भैरव प्रसन्न होते है। आज के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को सरसों का तेल दान करें।
घर का मंदिर या पूजाघर की ये गलतियां बना देंगी कंगाल, नेगेटिव एनर्जी की वजह से जीवन में आएंगी भयंकर परेशानियां, जानिए उपाय
आप शनि मंदिर या भैरव मंदिर में भी सरसों का तेल दान कर सकते हैं। यह जीवन से बाधाओं को दूर करता है, स्वास्थ्य समस्याओं को कम करता है और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करता है।
उड़द की दाल या उससे बनी चीजें दान करें
कालाष्टमी के दिन उड़द की दाल या उससे बनी चीजें दान करना भी शुभ होता है। उड़द की दाल भी शनि और भैरव जी से संबंधित है। उड़द की दाल, या उड़द दाल से बनी कोई वस्तु जैसे उड़द दाल के वड़े या कढ़ी-चावल गरीबों को दान करें। यह आपके कर्मों से जुड़े दोषों को कम करता है और जीवन में स्थिरता लाता है।
Donate these things on the day of kalashtami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














