- Hindi News »
- Religion »
- Do These Remedies According To Your Zodiac Sign On The Day Of Vasant Panchami
माता सरस्वती से चाहिए विशेष आशीष, तो अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय
- Written By: सीमा कुमारी
वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से छात्रों की शिक्षा संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से मां सरस्वती के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है। ये दिन मां सरस्वती को समर्पित है। यह पर्व हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। आपको बता दें, यह दिन विशेष रूप से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। साल 2025 में बसंत पंचमी का पर्व कहीं 2 फरवरी, तो कहीं 3 फरवरी को मनाई जा रही है।
वसंत पंचमी का पावन दिन मां सरस्वती के प्राकट्योत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती ज्ञान, बुद्धि, वाणी और विद्या की देवी हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती हाथों में पुस्तक, वीणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजित होकर प्रकट हुई थीं। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से छात्रों की शिक्षा संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Weekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
Horoscope 30 May 2026: आज जन्मे बच्चों का भाग्य कैसा होगा? जानें उनका व्यक्तित्व, करियर और पूरा भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
Horoscope 29 May 2026: आज जन्मे जातकों को मिलेगा पुराना मित्र और आर्थिक सहयोग, जानें उनका परोपकारी स्वभाव
साथ ही इस दिन राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से मां सरस्वती के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं वसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार उपाय।
वसंत पंचमी के दिन अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय :
मेष राशि
बसंत पंचमी के दिन मेष राशि के जातक को सफेद वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की पूजा करें और सरस्वती कवच का पाठ अवश्य करें। इससे आपको बुद्धि की प्राप्ति होगी और एकाग्रता में सुधार होगा।
वृषभ राशि
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वृषभ राशि के जातक उन्हें सफेद चंदन से तिलक करें और फूल अर्पित करें। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और समस्याओं से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि
बसंत पंचमी के दिन मिथुन राशि के जातक मां सरस्वती को हरे रंग की कलम अर्पित करें और उसी से अपने सभी कार्यों को पूरा करें। यह आपकी लेखन संबंधी समस्याओं को हल करने में सहायक होगा।
कर्क राशि
बसंत पंचमी के दिन कर्क राशि के जातकों को मां सरस्वती को खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। विशेष रूप से संगीत क्षेत्र से जुड़े छात्रों को इससे काफी लाभ मिलता है।
सिंह राशि
बसंत पंचमी के दिन सिंह राशि के लोगों को मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से विदेश में अध्ययन कर रहे छात्रों की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को गरीब बच्चों में पढ़ाई की सामग्री, जैसे पेन, पेंसिल और किताबें बांटनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं।
तुला राशि
बसंत पंचमी के दिन तुला राशि के जातक किसी ब्राह्मण को सफेद वस्त्र दान करें। यदि छात्र ऐसा करते हैं, तो उन्हें वाणी से संबंधित समस्याओं से राहत मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
बसंत पचंमी के दिन माता सरस्वति की पूजा करने और मां को श्वेत रेशमी कपड़ा अर्पित करने से वृश्चिक राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।
धनु राशि
बसंत पचंमी के दिन धनु राशि के जातक मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, और आपकी उच्च शिक्षा की इच्छाएं भी मां सरस्वती अवश्य पूरी करेंगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को चाहिए कि वे जरुरतमन्द लोगों को सफेद रंग का अनाज दान करें। इस कार्य से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी और आपके बुद्धि में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को गरीब बच्चों को स्कूल बैग और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करनी चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
बसंत पंचमी की खबरें जानने की क्लिक करें-
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को बसंत पचंमी के दिन छोटी कन्याओं को पीले रंग के कपड़े दान करने चाहिए। इससे आपके करियर में आने वाली समस्याओं का समाधान होगा।
Do these remedies according to your zodiac sign on the day of vasant panchami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














