मोर पंख के ये उपाय खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे, जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये महाउपाय
Janmashtami puja significance: ज्योतिष शास्त्र में मोर पंख से जुड़े कई ऐसे चमत्कारी उपाय बताए गए हैं, जिनको अगर आप जन्माष्टमी के दिन अपनाते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा मिलती है।
- Written By: सीमा कुमारी
जन्माष्टमी के दिन करें मोर पंख से जुड़े उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Mor Pankh ke Upay: हर साल भगवान कृष्ण का जन्मदिन जन्माष्टमी के तौर पर पूरे देश में मनाया जाता है। जो इस बार 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए प्रतिवर्ष भाद्र माह की अष्टमी को जन्माष्टमी मनाई जाती है।
आपने अक्सर देखा होगा कि भगवान कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर में उनके सिर पर मोर पंख हमेशा लगा रहता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान कृष्ण को मोर पंख बहुत प्रिय है और यह राधा रानी के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में मोर पंख से जुड़े कई ऐसे चमत्कारी उपाय बताए गए हैं, जिनको अगर आप जन्माष्टमी के दिन अपनाते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा मिलती है। साथ ही, इनसे आर्थिक तंगी भी दूर हो जाती है। ऐसे में आइए जानते है जन्माष्टमी पर मोर पंख के क्या उपाय हैं-
सम्बंधित ख़बरें
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Photo Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
जन्माष्टमी के दिन करें मोर पंख से जुड़े उपाय
आर्थिक समस्या के लिए उपाय
ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए 5 मोर पंख लें और उन्हें भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ रखें। फिर लगातार 21 दिनों तक नियमित रूप से उनकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए उपाय
जन्माष्टमी के दिन नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए मोर पंख को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इसे इस तरह लगाएं कि यह आसानी से दिखाई दे। ऐसी मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है और सुख-शांति बनी रहती है।
धन प्राप्ति के लिए उपाय
जन्माष्टमी के दिन कृष्ण मंदिर के पास से मोर पंख लाएं। फिर उसपर गंगाजल छिड़ककर घर की तिजोरी में रख दें। फिर 21 दिनों तक इसे बिना किसी को दिखाए रखें और 21 दिनों के बाद इसे पूजा स्थान पर रख दें। ऐसी मान्यता है कि इससे रुका हुआ धन वापस मिलता है और धन की कमी दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी से पहले घर क्यों लाई जाती है मिट्टी, जानिए क्या है मिट्टी और गणपति का संबंध
जन्माष्टमी के दिन ये भी उपाय करें
- जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का मोर पंख से श्रृंगार करें।
- जन्माष्टमी के दिन घर की पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से वास्तु दोष दूर होता है।
- कार्यक्षेत्र में मोर पंख रखने से करियर में तरक्की मिलती है।
- पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए जन्माष्टमी पर बेडरूम में मोर पंख बांधें।
- जन्माष्टमी के दिन बच्चों की किबातों के बीच में एक मोर पंख रख दें।
