इस बार होली पर मेहमानों को पिलाएं शाही ठंडाई, 5 मिनट में घर पर ऐसे करें तैयार, हर कोई पूछेगा रेसिपी!
Thandai Recipe: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों और खास पेयों के बिना अधूरा है। अगर आप इस बार मेहमानों को कुछ खास परोसना चाहते हैं तो घर पर बनी शाही ठंडाई बेहतरीन विकल्प है।
- Written By: प्रीति शर्मा
ठंडाई (सौ. फ्रीपिक)
Homemade Thandai Recipe: रंगों का त्योहार होली खुशियों और आपसी मिलन का प्रतीक है। इस दिन रंग खेलने के साथ-साथ मिठाइयों और ठंडे पेय का दौर चलता है। अक्सर लोग बाजार में मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक्स या सिंथेटिक सिरप वाली ठंडाई का चुनाव करते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और भारी मात्रा में चीनी वजन बढ़ाने, थकान और पेट में गड़बड़ी का कारण बन सकती है।
ऐसे में घर पर तैयार की गई पारंपरिक ठंडाई एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखती है बल्कि इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स और मसाले त्योहार की थकान को दूर कर तुरंत एनर्जी देते हैं।
क्यों है घर की ठंडई खास
बाजार की ड्रिंक्स के विपरीत घर की ठंडाई में कोई कृत्रिम रंग या केमिकल नहीं होता। इसमें मौजूद बादाम और पिस्ता प्रोटीन देते हैं सौंफ और इलायची पाचन को दुरुस्त रखते हैं और केसर आपके मूड को तरोताजा कर देता है। मगज के बीज (खरबूज-तरबूज के बीज) दिमाग को ठंडक पहुंचाते हैं और थकान मिटाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Arbi Ke Kebab Recipe: व्रत में आलू नहीं, इस बार बनाएं स्वादिष्ट अरबी कबाब, मिनटों में तैयार होगी फलाहारी डिश
जरूरी सामग्री
सौंफ, खसखस, कालीमिर्च, इलायची, मगज के बीज, बादाम, काजू, पिस्ता, केसर के धागे, सूखी गुलाब की पत्तियां और स्वादानुसार चीनी या गुड़।
यह भी पढ़ें:- Health Tips: त्योहारों के सीजन और बदलते मौसम में बढ़ गई है सर्दी-खांसी? रसोई की ये 4 चीजें हैं असली इलाज
भिगोना है जरूरी
सबसे पहले बादाम, काजू और सभी बीजों को खसखस और सौंफ के साथ 3-4 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें। इससे ये नरम हो जाते हैं और इनका पोषण बढ़ जाता है।
स्मूथ पेस्ट बनाएं
भिगोई हुई सामग्री को मिक्सी में बारीक पीस लें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी डालकर इसे बिल्कुल मक्खन जैसा स्मूथ पेस्ट बना लें।
दूध में घोलें
अब एक बड़े जग में एकदम ठंडा दूध लें। इसमें तैयार पेस्ट को अच्छे से मिलाएं। मिठास के लिए चीनी या गुड़ का पाउडर डालें।
फाइनल टच
ऊपर से बर्फ के टुकड़े, केसर के धागे और गुलाब की पत्तियां डालें। परोसते समय बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम से गार्निश करें।
यह ठंडई न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि आपकी इम्युनिटी को भी बूस्ट करती है। इस होली मेहमानों का स्वागत केमिकल वाली ड्रिंक्स के बजाय इस नेचुरल एनर्जी ड्रिंक से करें और त्योहार का मजा दोगुना करें।
