Hair Care Hacks: रूखे और बेजान बालों के लिए बनाएं हेयर मास्क, हफ्ते भर तक नहीं उलझेंगे बाल
Hair Care Tips: बदलते मौसम और गलत हेयर केयर रूटीन की वजह से बाल रूखे, बेजान और उलझने लगते हैं। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय घर पर बना प्राकृतिक हेयर मास्क आपके बालों को गहराई से पोषण देते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
रूखे बाल (सौ. फ्रीपिक)
Homemade Hair Mask: धूल, प्रदूषण और हीटिंग टूल्स के इस्तेमाल से बालों की प्राकृतिक चमक खो जाती है। अगर आप भी उलझे हुए बालों और फ्रिजी हेयर से परेशान हैं तो केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बजाय इस घरेलू हेयर स्पा को आजमाएं। यह नुस्खा न केवल बालों को सीधा करेगा बल्कि उन्हें जड़ों से पोषण भी देगा।
सर्दियों के जाते ही और गर्मियों की आहट के साथ हवा में नमी की कमी बालों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। नतीजा रूखे, बेजान और कटीले बाल। अक्सर हम इन समस्याओं से निपटने के लिए महंगे कंडीशनर या सैलून में केराटिन और स्मूथनिंग जैसे ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही ऐसे सुपरफूड्स मौजूद हैं जो आपके बालों को शीशे जैसी चमक दे सकते हैं।
क्यों उलझते हैं बाल
जब बालों की बाहरी परत डैमेज हो जाती है तो वे अपनी नमी खो देते हैं। इससे बाल आपस में उलझने लगते हैं और कंघी करते समय टूटने लगते हैं। यह हेयर मास्क उन क्यूटिकल्स को सील करने का काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Photo Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
यह भी पढ़ें:- इस बार होली पर मेहमानों को पिलाएं शाही ठंडाई, 5 मिनट में घर पर ऐसे करें तैयार, हर कोई पूछेगा रेसिपी!
हेयर मास्क की सामग्री और विधि
इस मास्क को बनाने के लिए आपको केवल तीन चीजों की जरूरत है।
ताजा एलोवेरा जेल (2 बड़े चम्मच): यह नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।
गाढ़ा दही (आधा कप): दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ करता है और चमक लाता है।
शहद (1 चम्मच): शहद नमी को बालों के अंदर लॉक कर देता है।
बनाने का तरीका: एक बाउल में इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए। अगर बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं तो इसमें विटामिन-E का एक कैप्सूल भी डाल सकते हैं।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
- बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और जड़ों से लेकर सिरों तक इस मास्क को लगाएं।
- लगाने के बाद 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो शॉवर कैप पहन सकते हैं।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।
आप महसूस करेंगे कि बाल न केवल सॉफ्ट हो गए हैं बल्कि उनमें एक अलग ही बाउंस और शाइन आ गई है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से बाल सुलझे रहते हैं और उनका टूटना कम हो जाता है। सिल्की बालों के लिए आप यह नुस्का ट्राई कर सकते हैं।
