इस बार चंद्रग्रहण के दिन करें इन चीजों का दान, दूर हो जाएंगे सभी अशुभ प्रभाव, होगी खुशहाली जीवन में
Grahan: चंद्रग्रहण के दिन कुछ उपाय करने से आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ चंद्रग्रहण दोष से भी आप बचते हैं। इस दिन किया गया दान आपको आर्थिक रूप से भी संपन्न बना सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
चंद्रग्रहण के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान ( सौ.सोशल मीडिया)
Chandra Grahan 2025: भाद्रपद पूर्णिमा के दिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण यानी 7 सितंबर को लगने जा रहा है। ज्योतिषयों के अनुसार, यह पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा और पूरे भारत समेत देश-दुनिया में दिखाई देगा।
चंद्रग्रहण के दिन कुछ उपाय करने से आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। साथ चंद्रग्रहण दोष से भी आप बचते हैं। इस दिन किया गया दान आपको आर्थिक रूप से भी संपन्न बना सकता है। आइए जान लेते इस दिन किन चीजों का दान आपको करना चाहिए।
चंद्रग्रहण के दिन जरूर करें इन 5 चीजों का दान
सफेद चीजों का दान
ज्योतिषयों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दिन आपको सफेद चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। इस दिन से पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो रही है इसलिए अन्न का दान करने से चंद्र दोष तो दूर होगा ही साथ ही आपको पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
वस्त्रों का दान
चंद्र ग्रहण के दिन वस्त्रों का दान करना भी विशेष फलदायी कहलाता है। कहते हैं कि इस दिन विशेषकर सफेद वस्त्रों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता हैं।
चांदी या चावल जैसी सफेद वस्तुएं दान
चंद्र ग्रहण के दिन चांदी या चावल जैसी सफेद वस्तुएं दान करना भी बहुत ही लाभकारी माना जाता हैं। क्योंकि चंद्रमा का रंग सफेद होता है इसलिए इस दिन ये दान करने से चंद्र देव की कृपा बनी रहती है और सुख-समृद्धि आती हैं।
चीनी का दान
चंद्रग्रहण के दिन पर चीनी बांटना और दान करना भी पुण्यदाई कहलाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर-परिवार पर संकट नहीं आता है।
जानिए कब से कब तक रहेगा ग्रहण
पंचांग और खगोलीय गणना के अनुसार 7 सितंबर की रात चंद्र ग्रहण का आरंभ 9:58 बजे से होगा। इसका मध्य या चरम समय 11:42 बजे रात रहेगा। इसके बाद बाद धीरे-धीरे चंद्रमा छाया से बाहर आएगा और यह ग्रहण 8 सितंबर की सुबह 1:26 बजे समाप्त होगा। यानी कुल मिलाकर यह ग्रहण लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा।
ये भी पढ़ें–भाद्रपद पूर्णिमा के दिन तुलसी के उपाय दूर करेंगे सारी अड़चनें, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी कृपा
सूतक काल: कब शुरू होगा?
धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण से पहले का समय सूतक काल कहलाता है। यह समय अत्यंत पवित्र और संवेदनशील माना जाता है। सूतक काल हमेशा ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है। ज्योतिषयों के अनुसार,इस बार सूतक काल की शुरुआत 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से होगी। सूतक का समापन ग्रहण खत्म होने के बाद यानी 8 सितंबर सुबह 1:26 बजे होगा।
