रविवार को है चंद्रग्रहण, जानिए सूतक काल का समय और क्या असर पड़ेगा अलग-अलग राशि पर इस ग्रहण का

Chandra Grahan इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण 7 सितंबर लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए अशुभ रहने वाला है? आइए जानते हैं यह चंद्रग्रहण आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
रविवार को है चंद्रग्रहण, जानिए सूतक काल का समय और क्या असर पड़ेगा अलग-अलग राशि पर इस ग्रहण का
चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chandra Grahan 2025: सनातन धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों का अपना महत्व है। जैसा कि,आप जानते है कि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। आपको बता दें, इस साल भाद्रपद पूर्णिमा के दिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण यानी 7 सितंबर को लगने जा रहा है। ज्योतिषयों के अनुसार, यह पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा और पूरे भारत समेत देश-दुनिया में दिखाई देगा।

साल का आखिरी चंद्रग्रहण ग्रहण ज्योतिष एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। रविवार, 7 सितंबर 2025 को चंद्रग्रहण की शुरुआत कब होगी और यह कब खत्म होगा? कब लगेगा इसका सूतक काल? देश-दुनिया सहित आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा चंद्र ग्रहण का? आइए जानते हैं यह चंद्रग्रहण आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, साल का आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि के करियर और व्यवसाय के लिए शुभ रहने वाला है। सकारात्मक बदलाव का कारण बनेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन इन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि

सितंबर महीने में लगने वाले चंद्रग्रहण का वृषभ राशि के लिए मिला जुला रहने वाला है।दांपत्य जीवन में थोड़ी चुनौती रह सकती है। रिश्तों को लेकर धैर्य बनाए रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ फलदायी रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। निवेश से बड़े लाभ की संभावना बनेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों चंद्रग्रहण थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। कर्क राशि के जातक सेहत पर ध्यान दें और संयमित रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के करियर-कारोबार के लिए चंद्रग्रहण शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में सावधानी जरूरी है। अहंकार से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शत्रुओं पर विजय और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। इस राशि के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए शुभ परिणाम दिलाएगा।

तुला राशि

चंद्र ग्रहण का असर आपके पारिवारिक और दांपत्य जीवन पर रहेगा। तुला राशि के जातक किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। इस राशि के लोगों को अपने बच्चों की ओर से चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आपको वाहन और यात्रा से लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। नई संपत्ति के क्रय का योग बन सकता है।

धनु राशि

धुन राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा चंद्रग्रहण शुभ परिणाम देगा। इन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। करियर में उन्नति और परिवार में खुशियां देखने को मिलेंगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को चंद्रग्रहण के बाद धन संबंधी मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। इस राशि के जातकों के खर्च बढ़ सकते है। परिवार के सदस्यों से संवाद बनाए रखें और संयमित रहें।

कुंभ राशि

चंद्रग्रहण आपके व्यक्तित्व और मानसिक संतुलन पर प्रभाव डालेगा। आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ समय कहा जाएगा।

ये भी पढ़े-

मीन राशि

चंद्रग्रहण का मीन राशि पर प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। उधार या निवेश सोच-समझकर करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com