-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- The Next Lunar Eclipse Will Take Place On This Day Will Sutak Be Observed In India Too
इस दिन लगेगा अगला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में भी लगेगा सूतक, जानिए ग्रहण की तिथि और सूतक काल
- Written By: सीमा कुमारी
अब जल्द ही दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। आपको बता दें,यह ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा। ऐसे में आइए इसके समय और प्रभाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।

चंद्र ग्रहण (सौ.सोशल मीडिया)
Lunar Eclipse 2025: जल्द ही साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला हैं। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दौरान नकारात्मक शक्तियां प्रभावी हो जाती हैं। यही वजह है कि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, खाने-पीने और शुभ कार्य करने की मनाही होती है। वहीं, इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।
आपको बता दें, साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर लगा था और अब जल्द ही दूसरा चंद्र ग्रहण भी लगने वाला हैं। चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व भी हैं। माना जाता है कि ग्रहण लगने पर सूतक काल भी लग जाता है जिसमें कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाना आवश्यक होता हैं। ऐसे में यहां जानिए साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा, किस तरह का होगा, संसार के किन-किन हिस्सों से नजर आएगा, भारत से दिखेगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं –
कब लगेगा अगला चंद्र ग्रहण और क्या है समय
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
आपको बता दें, इस साल का अगला चंद्र ग्रहण सितंबर महीने में लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर की रात को लगेगा, और भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण का समय रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर की अर्धरात्रि 12 बजकर 23 मिनट तक होगी।
दिलचस्प बात ये है, कि सितंबर में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है। पूर्ण चंद्र ग्रहण में चंद्रमा लाल रंग का नजर आता है जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है।
पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण
इस दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा भी है। चूंकि, हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का काफी महत्व है, इसलिए पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने को विशेष खगोलीय और धार्मिक घटना के रूप में देखा जाता है।
कहां-कहां से देखा जा सकता है यह चंद्र ग्रहण
अगला चंद्र ग्रहण संसार के कई हिस्सों से देखा जा सकता है। इनमें एशिया, यूरोप, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया शामिल है।
क्या भारत से नजर आएगा चंद्र ग्रहण
आपको बता दें, साल का दूसरा चंद्र ग्रहण को भारत से देखा जा सकता है। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत एशिया के कई देशों में भी देखा जा सकता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगेगा या नहीं जानिए
आपको बता दें, हिंदू धर्म में सूतक काल का विशेष महत्व होता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है और सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। भारत से चंद्र ग्रहण नजर आने वाला है और इसीलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा। सूतक काल लगने पर कई तरह के कार्य करना वर्जित माना जाता है।
The next lunar eclipse will take place on this day will sutak be observed in india too
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














