चैत्र नवरात्रि में कौड़ी और लौंग के टोटके बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दनादन बरसेगा धन!
Kaudi Ke Upay Navratri : चैत्र नवरात्रि में कौड़ी और लौंग के आसान टोटके अपनाकर आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं और घर में धन-संपत्ति की बरकत ला सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मां दुर्गा(सौ. AI)
Chaitra Navratri Totke:आदि शक्ति मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्रि के 9 दिन बहुत ही खास माने जाते है। ज्योतिषयों का मानना है कि, यदि नवरात्रि के इन 9 दिनों में कुछ वास्तु उपाय कर लें तो मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न किया जा सकता है। खासतौर पर कौड़ी और लौंग के उपाय बड़ा कारगर बताया गया है। आइए जानते है इस बारे में-
कौड़ी से करें चमत्कारी उपाय
हिन्दू शास्त्रों में कौड़ी को मां लक्ष्मी की बहन माना गया है क्योंकि दोनों की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी।
बताया जाता है कि, नवरात्र की अष्टमी या नवमी तिथि को 11 पीली कौड़ियां लेकर उन्हें केसर और हल्दी के घोल में भिगो दें। पूजन के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे रुका हुआ धन वापस आने के योग बनते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Baglamukhi Maa: कौन हैं बगुलामुखी मां? बड़े से बड़ा संकट कर देंगी दूर, शत्रुओं का कर देंगी नाश!
नौकरी में प्रमोशन या बिज़नेस में कैसे मिलेगी सफलता? मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कर लें बस ये 3 काम
किस दिन ही वैशाख की मासिक दुर्गाष्टमी? मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीज़, मिलेगी विशेष कृपा
क्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
अगर घर में बरकत नहीं हो रही, तो 5 कौड़ियों को एक पीले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती।
ज्योतिष के अनुसार, कौड़ी का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसे घर में रखने से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
लौंग से करें आसान टोटके
नवरात्र में रोज सुबह-शाम चांदी या मिट्टी के पात्र में कपूर के साथ 2 फूल वाली लौंग जलाएं। इसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। यह घर के कलह-क्लेश को खत्म कर शांति लाता है।
अगर बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो हनुमान जी (Hanuman Ji) के मंदिर में जाकर एक सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डाल दें। यह उपाय आपकी बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें-Chaitra Navratri में भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी! जानिए क्या करें और क्या नहीं?
नवरात्र के हर दिन मां अंबे को गुलाब के फूल के साथ लौंग का एक जोड़ा अर्पित करें। इससे मानसिक तनाव कम होता है।
क्या कहते हैं शास्त्र
इन उपायों का उल्लेख ‘लाल किताब’ और ‘ज्योतिष शास्त्र’ के कई ग्रंथों में मिलता है। लाल किताब में लौंग को ‘ऊर्जा का संवाहक’ माना गया है, जो वातावरण को शुद्ध करती है। वहीं, लक्ष्मी पूजन और दीपावली/नवरात्र में कौड़ी के महत्व को ‘पद्म पुराण’ में धन वृद्धि के लिए अनिवार्य बताया गया है।
