आज मनाया जा रहा है Best Friends Day 2024, जानिए कब से हुई इस दिन की शुरुआत

दोस्‍ती को लेकर कई मिसालें दी जाती है। कहा जाता है कि जिनके जीवन में एक बेस्‍ट फ्रेंड हो, वह वाकई किस्‍मत वाला होता है। इसलिए अगर आपके लाइफ में एक ऐसा दोस्‍त हो जो आपकी परवाह करता है, आपकी केयर करता है और आपके लिए जान देता है तो यकीन मानिए, आपसे खुशनसीब इंसान दुनिया में कोई नहीं।
Best Friend Day 2024
नेशनल बेस्ट फ्रेंड डे 2024 (सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

दोस्ती का जश्न मनाने के लिए पूरी दुनिया में आज यानी 8 जून को 'राष्ट्रीय मित्रता दिवस' (National Best Friends Day) मनाया जा रहा है। जैसा कि आप सभी जानते है कि इस दुनिया में दोस्ती से बढ़कर दूसरा कोई रिश्ता नहीं है। अक्सर देखा जाता है मुश्किल समय में अपने खास लोग जिनसे खून का रिश्ता होता है वो भी एक समय में साथ छोड़ देते है। लेकिन दोस्त हमेशा अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

आपको बता दें, दोस्‍ती को लेकर कई मिसालें दी जाती है। कहा जाता है कि जिनके जीवन में एक बेस्‍ट फ्रेंड हो, वह वाकई किस्मत वाला होता है। इसलिए अगर आपके लाइफ में एक ऐसा दोस्‍त हो जो आपकी परवाह करता है, आपकी केयर करता है और आपके लिए जान देता है तो यकीन मानिए, आपसे खुशनसीब इंसान दुनिया में कोई नहीं।

जानिए इस खास दिन के बारे में

ऐसे में आज राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस के खास मौके पर आइए जानें राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस का इतिहास और इससे जुड़ी अहम बातें-

  • प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेस्ट फ्रेंड्स डे मनाने का अहम मकसद, उन लोगों का शुक्रिया अदा करना है, जो आपकी जिंदगी में हमेशा आपको सपोर्ट करते हैं। हम सभी का एक करीबी दोस्त होता है, जिस पर हम भरोसा कर सकते हैं, चाहे कोई भी परिस्थिति हो।
  • दोस्त वे होते हैं, जिनके साथ आप अपने सीक्रेट भी शेयर करते हैं, दुख-सुख सब बांटना चाहते हैं, मस्ती करते हैं, बाहर घूमते हैं। 8 जून को, आप अपने जीवन में इन लोगों के लिए अपने अपार प्यार का इजहार कर सकते हैं।
  • बेस्ट फ्रेंड्स डे का सटीक इतिहास या बेस्ट फ्रेंड्स डे कब से मनाया जा रहा है, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। ऐसा माना जाता है कि लोगों ने इसे 1935 में अमेरिका में मनाना शुरू किया था।
  • यह दिन युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय है, क्योंकि वे अपने दोस्तों से मिलते हैं और इस दिन को पूरे जोश के साथ मनाते हैं। हमारे जीवन में कई दोस्त होते हैं। लेकिन उनमें से कुछ खास होते हैं जिन पर हम भरोसा कर सकते हैं, चाहे कुछ भी हो। इस दिन, आप अपने सबसे अच्छे दोस्तों को उनकी पसंदीदा चीज गिफ्ट कर सकते हैं। लेखिका-सीमा कुमारी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com