‘काल भैरव जयंती’ के दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक, दूर होंगे सारे कष्ट!
Lord Shiva: कल 12 नवंबर को काल भैरव जयंती मनाई जा रही हैं। कहा जाता है कि इस दिन काल भैरव देव की विशेष पूजा और भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक(सौ.सोशल मीडिया)
Kaal Bhairav Jayanti: बुधवार 12 नवंबर को काल भैरव जयंती मनाई जा रही है। यह जयंती सनातन धर्म में खास महत्व रखता है। यह पर्व हर साल अगहन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर काल भैरव देव की विशेष पूजा की जाती है।
वहीं, पूजा के समय गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक भी किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, देवों के देव महादेव जलाभिषेक, रुद्राभिषेक या दुग्धाभिषेक करने से देवों के देव महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
कहा जाता है कि उनकी कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी काल भैरव देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो अगहन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।
सम्बंधित ख़बरें
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक
मेष राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृषभ राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
मिथुन राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
कर्क राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन स्नान-ध्यान के बाद पूजा के समय शुद्ध घी से शिवजी का अभिषेक करें।
सिंह राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन पूजा के समय गंगाजल में सुगंध मिलाकर शंकरजी का अभिषेक करें।
कन्या राशि के जातक कालाष्टमी के दिन पूजा के समय गंगाजल में दूर्वा मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
तुला राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन पूजा के समय शुद्ध दही से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन पूजा के समय गंगाजल में मिश्री मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
धनु राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
मकर राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
ये भी पढ़ें- काशी जैसे अतिपवित्र धाम से क्यों नहीं लाते हैं गंगाजल, जानिए इसकी साइंटिफिक वजह
कुंभ राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन गंगाजल में शमी के पत्ते मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें।
मीन राशि के जातक काल भैरव जयंती के दिन गंगाजल में मदार के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
