आज का राशिफल-04 अक्टूबर 2025: आज आश्विन माह का अंतिम प्रदोष व्रत किन राशियों के लिए शुभ जानिए
Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
आज का राशिफल (सौ. सोशल मीडिया
Today Horoscope: आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। साथ ही, आज आश्विन माह का अंतिम प्रदोष व्रत भी है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव के साथ शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ कर्मों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। शनिवार के दिन लोग दुख से छुटकारा पाने के लिए भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं जिससे उन्हें पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष-
विवादों के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, भावुकता के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Graha-Gochar: इस सप्ताह बदल रही है बुध और शुक्र की चाल, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर ग्रहों का असर
Horoscope 24 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानें कितने होनहार निकलेंगे आज पैदा हुए बच्चे
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
Weekly Horoscope 24 to 30 May 2026: इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी और करियर में तरक्की, इन्हें रहना होगा सावधान
वृषभ-
जल्दबाजी में किये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, नये संपर्को से लाभ होगा, नियोजित कार्य पूरा होने से मन में हर्ष होगा, अतिथि आगमन होगा।
मिथुन-
जटिल कार्य सहज में ही पूरे होंगे, जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ जायेगी, पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा, आय का नया साधन उपलब्ध हो सकता है।
कर्क-
अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा, घर की साज सज्जा पर खर्च होगा, श्रम एवं प्रयास करने से सफलता मिलेगी, पारिवारिक कार्यो में अधिकता रहेगी।
सिंह-
विरोधी खुलकर विरोध कर सकते हैं, मित्रों की उपेक्षा न करें, कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है, अधिकारियों का सहयोग रहेगा।
कन्या-
भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा, रोजगार के अवसर मिलेंगे, जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी, संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी।
तुला-
खानपान की लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अधिक जोश में सावधानी रखें। धन एवं पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, राजनैतिक दायित्व आ सकते हैं।
वृश्चिक-
कार्यक्षेत्र की उलझने दूर होंगी, आय के साधन बढ़ेंगे धार्मिक प्रवास होगा, यातायात के साधनों में वृद्धि होगी।
धनु-
भाग्य के भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे, मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट चपेट आदि से कष्ट होगा।
मकर-
लोगों को अपनी बात समझाने का प्रयास, भावुकता पर नियंत्रण रखें, जमीन जायजाद प्रापर्टी आदि की प्राप्ति होगी, उच्च अध्ययन के लिये यात्रा होगी।
कुम्भ-
नई योजनाओं की शुरूआत में परेशानी होगी, उच्च अध्ययन के लिये यात्रा होगी, किसी पुराने व्यक्ति से काम की योजना बनेगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी।
मीन-
अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा, आर्थिक योजनाओं में वृद्धि होगी, दूर दराज की यात्रा करना होगी, नवीन कार्य प्रारंभ होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से चंचल, मिलनसार होगा, ईश्वर तथा गुरूजनों का भक्त होगा, संतान की संख्या अधिक होगी, लेखन, एवं साहित्य का संग्रह करेगा, नौकरी में विशेष तरक्की होगी, माता पिता को सुखी रखेगा।
व्यापार भविष्य-
आश्विन शुक्ल द्वादशी को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, नमक, चांवल, रूई, के भाव में चढ़ाव के साथ उतार आयेगा, जीरा, केभाव में स्थिति यथावत रहेगी, सोना, चांदी, के भाव में मंदी का योग है, भाग्यांक 2565 है।
