-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Kanya Yearly Rashifal 2026 Career Love Marriage Health Finance Virgo Varshik Rashifal In Hindi
कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें करियर, धन और रिश्तों का पूरा भविष्यफल।
- Written By: सीमा कुमारी
Kanya Rashi Yearly Horoscope 2026: कन्या राशि 2026 राशिफल में जानें नया साल आपके लिए कैसा रहेगा—करियर, व्यापार, प्रेम जीवन, वैवाहिक सुख और स्वास्थ्य का विस्तृत भविष्यफल।

Kanya Rashi Yearly Horoscope
Virgo Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। इस वर्ष ग्रहों की चाल जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव डालेगी। गुरु वर्ष 2026 में तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे।
जनवरी से 02 जून 2026 तक गुरु दशम भाव में रहेंगे, इसके बाद 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक एकादश भाव में गोचर करेंगे। 31 अक्टूबर 2026 के बाद गुरु द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
शनि पूरे वर्ष सातवें भाव में स्थित रहेंगे। राहु कर्म भाव में और केतु द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। इन सभी ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण कर ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा द्वारा कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2026 तैयार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Birthday Prediction 2026: मानसिक चुनौतियों के बाद मिलेगी सफलता, जानें राशि अनुसार वार्षिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Birthday Horoscope: 9 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर और धन का वार्षिक भविष्यफल
पारिवारिक जीवन
वर्ष 2026 में कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन सामान्यतः अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी परेशानी का योग नहीं है। ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण भाई-बहनों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा।
02 जून 2026 के बाद परिवार में खुशियों की वृद्धि होगी। शनि सातवें भाव में रहकर पारिवारिक तालमेल बनाए रखने में सहायक रहेंगे। हालांकि वर्ष के अंतिम समय में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपकी समझदारी और सूझ-बूझ से रिश्ते और मजबूत होंगे।
व्यापार और नौकरी
व्यापारियों के लिए वर्ष 2026 सावधानी के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है। व्यापार को लेकर मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन अपेक्षित मुनाफा नहीं मिल पाएगा। गुरु के कमजोर सहयोग के कारण बीच-बीच में परेशानियां आ सकती हैं।
02 जून 2026 के बाद व्यापार में सुधार होगा। लाभ के योग बनेंगे और व्यापार से संबंधित यात्राएं भी हो सकती हैं। विदेशी लोगों के साथ व्यापार करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए 02 जून के बाद समय शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा, उन्नति के अवसर मिलेंगे और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वेतन बढ़ने और स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। अक्टूबर के बाद नौकरी की स्थिति और बेहतर होगी।
शिक्षा और करियर
विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 मेहनत और सफलता का वर्ष रहेगा। प्राथमिक स्तर के छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। उच्च शिक्षा या कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को परिश्रम का अनुकूल फल प्राप्त होगा।
जनवरी से 02 जून 2026 तक कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन इसके बाद शिक्षा का क्षेत्र और मजबूत होगा। करियर पूरे वर्ष सामान्य रहेगा, इसलिए लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना आवश्यक होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। 02 जून के बाद करियर में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।
मकान और भूमि
वर्ष 2026 में भूमि या भवन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल नहीं है। विशेष रूप से जनवरी से 02 जून 2026 तक कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए पूरी सावधानी के साथ निर्णय लें।
वाहन
साल 2026 वाहन खरीदने के लिए उत्तम रहेगा। गुरु और शनि के प्रभाव से वाहन सुख प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं।
प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष उत्साहजनक रहेगा। पार्टनर के साथ सुकून भरा रिश्ता महसूस करेंगे। वाणी में मधुरता आने से आपसी विश्वास बढ़ेगा।
02 जून से 31 अक्टूबर 2026 तक गुरु एकादश भाव में रहेंगे, जिससे प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। गुरु की पंचम भाव पर दृष्टि होने से प्रेम जीवन में ऊर्जा और रोमांस की वृद्धि होगी।
अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन जनवरी से अक्टूबर 2026 तक सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन 31 अक्टूबर 2026 के बाद संभलकर चलने की आवश्यकता होगी।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष 2026 मिला-जुला रहेगा। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव से बचें और छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। हृदय से संबंधित परेशानी की संभावना भी बन रही है, इसलिए नियमित जांच आवश्यक है।
यह भी पढ़ें–इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके लिए सितारे? पढ़ें 22-28 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
लकी नंबर:9 और लकी कलर:बैगनी
उपाय
- प्रतिदिन भगवान गणेश का पूजन करें और हरी दूर्वा अर्पित करें।
- बुधवार के दिन हरे मूंग का दान करें।
- भगवान शिव का पूजन करें और बेलपत्र पर राम नाम लिखकर अर्पित करें।
Kanya yearly rashifal 2026 career love marriage health finance virgo varshik rashifal in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jul 11, 2026 | 05:55 AMरूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM













