ब्लैक गोगल्स, लग्जरी काफिला… राजस्थान में छा गईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, एंट्री ने खींचा सबका ध्यान
Tiffany Trump Jaisalmer: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ राजस्थान के जैसलमेर पहुंचीं। गाड़ियों के काफिले और शाही स्वागत के साथ उन्होंने स्वर्णनगरी का दीदार किया।
- Written By: अमन उपाध्याय
जैसलमेर पहुंची टिफनी ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Tiffany Trump Jaisalmer Visit News In Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों भारत के निजी दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के अगले चरण में, टिफनी अपने पति माइकल बोलस के साथ रविवार सुबह राजस्थान के जैसलमेर पहुंचीं।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित इस ऐतिहासिक शहर में टिफनी का अंदाज किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं था। आंखों पर ब्लैक गोगल्स और चेहरे पर मुस्कान लिए जब वह एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, तो वहां मौजूद लोग उनका स्टाइल देख दंग रह गए।
एयरपोर्ट पर हुआ पारंपरिक स्वागतट
टिफनी ट्रंप और माइकल बोलस निजी चार्टर विमान से जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। विदेशी मेहमानों की अगवानी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। एयरपोर्ट पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्वयं पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक लगाया गया और सूत की माला पहनाई गई। प्रशासन की ओर से किए गए इस भव्य स्वागत से टिफनी काफी प्रभावित नजर आईं।
सम्बंधित ख़बरें
यूक्रेन पर रूस का फिर मिसाइल हमला; रिहायशी इलाकों में मची तबाही, 2 की मौत, कई घायल
UNSC में भारत की दावेदारी पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, जयशंकर के कैंपेन से बढ़ा दबाव; क्या फिर मिलेगी कुर्सी?
कनाडा में 850 जगहों पर धधक रही आग, हजारों घर जलकर खाक; अमेरिका तक पहुंचा जहरीला धुआं
ट्रंप का बड़ा दावा: चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों का डेटा, FBI और CIA पर उठाए सवाल
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जैसलमेर की सड़कों पर उस समय हर कोई रुक गया जब टिफनी ट्रंप का 25 गाड़ियों का विशाल काफिला वहां से गुजरा। सुरक्षा के कड़े घेरे के बीच यह काफिला शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ उनके गंतव्य तक पहुंचा। जैसलमेर में उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan: Tiffany Trump, the younger daughter of U.S. President Donald Trump, arrived in Jaisalmer, aboard a private aircraft, along with her husband, Michael Boulos. Upon arrival at Jaisalmer’s civil airport, they were welcomed with Rajasthani culture and… pic.twitter.com/jux2x3veg8 — ANI (@ANI) May 31, 2026
दिल्ली-आगरा के बाद अब मरुधरा का दीदार
टिफनी ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से की थी। दिल्ली में उन्होंने प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और वहां की शिल्पकला की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर कीं। इसके बाद शनिवार को इस जोड़े ने आगरा पहुंचकर दुनिया के सात अजूबों में शुमार ‘ताजमहल’ की खूबसूरती को निहारा। अब वे राजस्थान की संस्कृति और किलों को करीब से देखने जैसलमेर आए हैं।
यह भी पढ़ें:- Russia Taliban Pact: रूस तालिबान समझौता, क्या यूक्रेन युद्ध में तबाही मचाएंगे अफगानी लड़ाके?
जैसलमेर में घूमने का खास प्लान
जानकारी के अनुसार, टिफनी और माइकल जैसलमेर में रात को आराम करेंगे। उनके कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध सोनार दुर्ग (जैसलमेर किला) का शामिल है। इसके अलावा, वे पटवा हवेली की नक्काशी और गड़ीसर लेक की शांति का अनुभव भी लेंगे। रेगिस्तान के बीच सनसेट का नजारा देखना भी उनके इस ट्रिप का अहम हिस्सा है। मरुधरा की मेहमाननवाजी और यहां की ऐतिहासिक विरासत को देखने के बाद टिफनी ट्रंप काफी उत्साहित दिखाई दे रही हैं।
