यूक्रेन पर रूस का फिर मिसाइल हमला; रिहायशी इलाकों में मची तबाही, 2 की मौत, कई घायल
Odesa Missile Attack: यूक्रेन के ओडेसा शहर पर रूसी मिसाइलों ने एक बार फिर भीषण हमला किया है। इस हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई और बच्चों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस का यूक्रेन पर हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia Odesa Missile Attack News: यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में रूसी सेना की ओर से किए गए मिसाइल हमले ने भारी तबाही मचाई है। 16 जुलाई 2026 की शाम को हुए इस हमले में कम से कम दो लोगों की जान चली गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घायलों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।
नागरिक बुनियादी ढांचों को बनाया निशाना
ओडेसा सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के उप प्रमुख सेरही क्रासिलेंको ने बताया कि रूसी मिसाइलों ने जानबूझकर नागरिक बुनियादी ढांचों को क्षति पहुंचाई है। इस हमले में कई बहुमंजिला रिहायशी इमारतें, एक धार्मिक संस्थान और एक प्री-स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
UNSC में भारत की दावेदारी पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, जयशंकर के कैंपेन से बढ़ा दबाव; क्या फिर मिलेगी कुर्सी?
कनाडा में 850 जगहों पर धधक रही आग, हजारों घर जलकर खाक; अमेरिका तक पहुंचा जहरीला धुआं
ट्रंप का बड़ा दावा: चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटरों का डेटा, FBI और CIA पर उठाए सवाल
FIFA World Cup के सेमीफाइनल में हार का बदला? अर्जेंटीना का दावा- मैच हारने के बाद ब्रिटेन ने की सैन्य घुसपैठ
इसके अलावा, सड़कों पर खड़ी कई कारें और अन्य नागरिक संपत्ति भी मलबे में तब्दील हो गई है। यूक्रेन के राज्य आपातकालीन सेवा ने बताया कि शहर के एक जिले में तीन मंजिला आवासीय इमारत को सीधा नुकसान पहुंचा है।
बचाव और राहत कार्य जारी
ओडेसा ओब्लास्ट के गवर्नर ओलेह कीपर के अनुसार, हमले के तुरंत बाद घटनास्थल पर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, नगरपालिका कर्मी और परिचालन मुख्यालय तैनात कर दिए गए हैं। बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
घायल नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है, जबकि अधिकारी हमले से हुए कुल नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
The bodies of the dead are right on the street! Russians just hit a residential area in Odesa with Kh-59 guided missiles. pic.twitter.com/J0vbJFVK6q — PPN – PulsePoint News (@wogoa1) July 16, 2026
48 घंटों में भीषण दूसरा हमला
ओडेशा में 15 जुलाई की रात को भी एक बहुमंजिला अपार्टमेंट पर रूसी मिसाइल गिरी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी और छह अन्य घायल हुए थे। रिपोर्टों के अनुसार, ओडेसा ओब्लास्ट पिछले पांच दिनों से लगातार मिसाइल हमलों का सामना कर रहा है, जिससे क्षेत्र में मानवीय संकट गहराता जा रहा है।
यह भी पढ़े:- UNSC में भारत की दावेदारी पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, जयशंकर के कैंपेन से बढ़ा दबाव; क्या फिर मिलेगी कुर्सी?
युद्ध के अन्य मोर्चों पर तनाव
ओडेसा पर हमलों के बीच, यूक्रेन की सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की भी जानकारी दी हैं। यूक्रेन के ओमेगा स्पेशल फोर्स ने दावा किया है कि एक ड्रोन हमले में कब्जे वाले क्रीमिया में रूसी Su-24 बमवर्षक विमान को निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही, 17 जुलाई की सुबह कब्जे वाले क्रीमिया में रूसी ‘शैडो फ्लीट‘ के टैंकरों पर भी हमले और आग लगने की खबरें सामने आई हैं।
