- Hindi News »
- Rajasthan »
- Temperatures Cross 48 Degrees In Rajasthan Imd Issues Heatwave Alert For Next 5 Days
राजस्थान में पारा 48 डिग्री पार, IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट; अगले 5 दिनों में और बढ़ेगी तपिश
राजस्थान के कई जिलों में पारा 44 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है। गर्म हवाओं और सूखे मौसम ने राज्य को झुलसा कर रख दिया है। जैसलमेर और बाड़मेर जैसे इलाकों में पिछले तीन दिनों से 48 डिग्री तक का तापमान दर्ज हो रहा है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
जैसलमेर : राजस्थान में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है और चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
जैसलमेर का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि चूरू में 45 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया तापमान आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रहा है। तपती दोपहरी और लू के थपेड़े ने सड़कों को सुनसान कर दिया है, जैसे मानो दिन में ही कर्फ्यू लग गया हो।
कई जिलों में पारा 44 से 48 डिग्री के बीच
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कई जिलों में पारा 44 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है। गर्म हवाओं और सूखे मौसम ने राज्य को झुलसा कर रख दिया है। जैसलमेर और बाड़मेर जैसे इलाकों में पिछले तीन दिनों से 48 डिग्री तक का तापमान दर्ज हो रहा है, जिससे आम लोग खासे परेशान हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के इन जिलों में आसमानी आफत! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
IMD Alert: सावधान! अगले 96 घंटों में 22 राज्यों में मौसम मचाएगा कोहराम! कहीं गिरेगी बिजली तो कहीं बरसेंगे ओले
नागपुर में आज भी होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; खापरखेड़ा में उखड़े हनुमान जन्मोत्सव के पंडाल
IMD: चंद्रपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी, तूफान-ओलों के साथ भारी बारिश के आसार, महाकाली यात्रा के लिए खास इंतजाम
स्थानीय लोग खुद को बचाने के लिए गमछे, छाते और पानी की बोतलें लेकर निकल रहे हैं। लेकिन दोपहर 11 बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गर्मी इतनी तीव्र है कि घर से बाहर निकलना खुद को खतरे में डालने जैसा लग रहा है।
IMD की रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे संभागों में भी हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। शाम 5:30 बजे तक राज्य में औसत आर्द्रता 20 से 40 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई, जो गर्मी को और असहनीय बना रही है। इधर, IMD ने जानकारी दी है कि राजस्थान में 27 मई तक, जबकि पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 26 मई तक भीषण गर्मी का असर बना रहेगा।
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक
दूसरी ओर, देश के दक्षिणी हिस्से से अच्छी खबर आई है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। यह आमतौर पर 1 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार 24 मई को ही मानसून आ गया।
26-27 मई को गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, भुज से गांधीनगर तक दौड़ेगी विकास की हाई-स्पीड बुलेट
IMD के अनुसार, अगले 7 दिनों तक केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 24-26 मई के दौरान केरल में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही, महाराष्ट्र और कर्नाटक के घाट क्षेत्रों में भी जोरदार बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
Temperatures cross 48 degrees in rajasthan imd issues heatwave alert for next 5 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लियोनल मेसी पर लगा ‘धोखे’ का आरोप, 250 करोड़ लेकर भी मुकरी अर्जेंटीन की टीम, केरल के मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप
Apr 02, 2026 | 07:42 PMIran Conflict: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क; सरकार ने दिया अपडेट
Apr 02, 2026 | 07:41 PMनागपुर विश्वविद्यालय परीक्षा धांधली और नतीजों में देरी पर ABVP की रहस्यमयी चुप्पी; NSUI ने मोर्चा खोल छात्रों
Apr 02, 2026 | 07:38 PMराज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से क्यों हटे राघव चड्ढा, AAP ने साफ कर दी तस्वीर; क्या पार्टी में सबकुछ ठीक?
Apr 02, 2026 | 07:36 PMआखिरी दिन की खबर सुनते ही रो पड़े छात्र, टीचर की विदाई का वीडियो वायरल
Apr 02, 2026 | 07:16 PMलहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
Apr 02, 2026 | 07:15 PMनागपुर: 10 साल बाद भी अधूरी घोषणा: दीक्षाभूमि को जमीन नहीं, बसपा का सरकार पर षड्यंत्र का आरोप
Apr 02, 2026 | 07:12 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














