- Hindi News »
- India »
- Pm Modi On Gujarat Tour On 26 27 Many Development Projects From Bhuj To Gandhinagar
26-27 मई को गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, भुज से गांधीनगर तक दौड़ेगी विकास की हाई-स्पीड बुलेट
गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ये योजनाएं ऊर्जा, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, पर्यटन, बंदरगाह विकास, ग्रीन एनर्जी और हाई-स्पीड इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

पीएम मोदी (सौजन्य-एएनआई)
गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 और 27 मई को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री का पहला गुजरात दौरा होगा। इस दौरान वे दाहोद, भुज और गांधीनगर में कुल 53,414 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ये योजनाएं ऊर्जा, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, पर्यटन, बंदरगाह विकास, ग्रीन एनर्जी और हाई-स्पीड इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
भुज में विकास का बड़ा तोहफा
- प्रधानमंत्री मोदी भुज में 33 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें शामिल हैं:
- 210 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट (बाबरजर, जामनगर)
- 11 मेगावाट और 10 मेगावाट के सोलर प्लांट्स (मोरबी और मंझाल)
- लयजा-बड़ा-मैपर रोड और धोरडो टेंट सिटी रोड का चौड़ीकरण
- तेल जेट्टी नंबर 8 और गोदामों का निर्माण (कांडला पोर्ट)
- Gopalpuri में D-Type क्वार्टर्स और गांधीधाम में Centre of Excellence
- माता ना माध मंदिर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, जिसमें खाटला भवानी और चाचार कुंड शामिल हैं
- गांधीनगर और अन्य क्षेत्रों में शिलान्यास
दूसरे दिन पीएम मोदी कई बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें प्रमुख हैं:
- 800 kV HVDC पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट (खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी जोन)
- 400/220 kV सबस्टेशन्स (मेवासा और धोलेरा-2)
- 800 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट यूनिट (उकाई, तापी)
- गांधीधाम में स्टॉर्मप्रूफ अंडरग्राउंड पावर नेटवर्क
- कांडला में हाई-स्पीड सिक्स लेन रोड्स का निर्माण
- कच्छ में अबदासा जल आपूर्ति योजना और भुज से नखत्राणा तक फोर लेन हाईवे
- 10 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन फैसिलिटी
- कांडला पोर्ट में हाइपरलूप पॉड टेक्नोलॉजी का विकास
- धोलावीरा में टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
गुजरात को मिलेगा विकास का बूस्टर
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा गुजरात के लिए विकास की नई दिशा तय करने वाला है। इन परियोजनाओं से ऊर्जा आत्मनिर्भरता, हरित ऊर्जा, बंदरगाहों की क्षमता और पर्यटन सेक्टर को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी जिस प्रकार के मल्टी-सेक्टरल प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं, उससे यह साफ है कि सरकार का फोकस अब तेज गति से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और सस्टेनेबल फ्यूचर की ओर है।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज में जंग जैसे हालात! 25 से अधिक जहाजों पर हमले के बाद ब्रिटेन ने बुलाई बड़ी बैठक, भारत भी शामिल
Iran Conflict: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, पेट्रोकेमिकल्स से हटा सीमा शुल्क; सरकार ने दिया अपडेट
क्या PM मोदी को पहले से थी ईरान पर हमले की खबर? इजरायल दौरे के बीच उठी चर्चाओं पर भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
CAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल
Pm modi on gujarat tour on 26 27 many development projects from bhuj to gandhinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
Apr 02, 2026 | 09:01 PMहोर्मुज में जंग जैसे हालात! 25 से अधिक जहाजों पर हमले के बाद ब्रिटेन ने बुलाई बड़ी बैठक, भारत भी शामिल
Apr 02, 2026 | 08:56 PMअब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
Apr 02, 2026 | 08:56 PMईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
Apr 02, 2026 | 08:51 PMट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
Apr 02, 2026 | 08:50 PMIPS केके बिश्नोई की शादी में जाना पड़ा भारी! सपा विधायकों से नाराज हुए अखिलेश, क्या अब कटेगी टिकट?
Apr 02, 2026 | 08:23 PMअमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
Apr 02, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM













