- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Dikshabhoomi Expansion Delay Land Allotment Bsp Allegations Maharashtra Govt
नागपुर: 10 साल बाद भी अधूरी घोषणा: दीक्षाभूमि को जमीन नहीं, बसपा का सरकार पर षड्यंत्र का आरोप
दीक्षाभूमि के लिए सरकार ने 10 साल पहले जमीन देने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह अधूरा है।

Nagpur News: धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर 22 अक्टूबर 2015 को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दीक्षाभूमि के लिए आर्थिक सहायता और जमीन देने की घोषणा की गई थी लेकिन एक दशक बीत जाने के बाद भी यह वादा अधूरा है। बहुजन समाज पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार जानबूझकर दीक्षाभूमि स्मारक समिति को जमीन न देने का षड्यंत्र रच रही है और इसके उत्तरी मार्ग पर ही अवैध निर्माण शुरू कर दिया है।
बसपा के अनुसार प्रन्यास के तत्कालीन सभापति श्याम वर्धने के माध्यम से नोएडा की एक कंपनी से स्मारक के विकास का डिज़ाइन तैयार करवाया गया था। 29 नवंबर 2015 को मुख्यमंत्री के रामगिरी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी जिसमें पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व महापौर दटके, प्रन्यास के पूर्व सभापति श्याम वर्धने, पूर्व मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर और स्मारक समिति के सदानंद फुलझेले मौजूद थे।
तीन चरणों में था विकास का मास्टर प्लान
सरकार का ब्लूप्रिंट और मास्टर प्लान इस महत्वपूर्ण बैठक में दीक्षाभूमि स्मारक के विकास के लिए 3 चरण निर्धारित किए गए थे। पहले चरण में कॉटन रिसर्च सेंटर की 3.84 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर वहां के निर्माण कार्य को ढहाकर पुनर्निर्माण करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद 27 मार्च 2018 को मुंबई मंत्रालय में मुख्य सचिव की उपस्थिति में उच्चाधिकार समिति की बैठक भी हुई थी। दूसरे चरण के तहत स्वास्थ्य विभाग की 12 एकड़ जमीन पर नागरी सुविधाएं, जल आपूर्ति, सबवे, पार्किंग, पुस्तकालय, सूचना केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था और प्रसाधन गृह आदि बनाने की योजना थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर DPC में सदस्यता की दौड़ तेज; 1200 करोड़ निधि पर नजर, बावनकुले की गोपनीय सूची CM को भेजी
अकोला में महिला आरोपी से बदसलूकी पर ASI निलंबित; वीडियो लीक से पुलिस महकमे में खलबली
तुमसर रोड स्टेशन पर भीषण हादसा, चलती अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में नागपुर के यात्री की मौत
गड़चिरोली: मुख्यमंत्री रोजगार योजना में 107% लक्ष्य हासिल, राज्य में 8वां स्थान; 1358 को रोजगार मिला
योजनाओं की अनदेखी से बढ़ा आक्रोश
योजनाओं की अनदेखी से जनता में आक्रोश बसपा के उत्तम शेवडे का कहना है कि सरकार ने मूल योजना की अनदेखी करते हुए स्मारक के ठीक बगल में अंडरग्राउंड पार्किंग का काम शुरू कर दिया जिससे भारी जन आक्रोश फैला और परिणामस्वरूप एक साल पहले वह काम बंद पड़ गया।
अब कॉटन रिसर्च की जगह पर उत्तरी मुख्य प्रवेश द्वार पर और स्वास्थ्य विभाग की जगह पर पूर्वी मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सरकार की ओर से अवैध रूप से भव्य निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यह निर्माण कार्य अविलंब रोका जाए और मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप कॉटन रिसर्च सेंटर व स्वास्थ्य विभाग को लीज पर दी गई जमीन तुरंत दीक्षाभूमि स्मारक समिति को सौंपी जाए, ताकि विकास कार्य में कोई बाधा न आए।
7 साल से अदालत में लंबित मामला
अदालत में 7 साल से तारीख पे तारीख शेगांव, शिर्डी, नाशिक, त्र्यंबकेश्वर, पंढरपुर और कोराडी जैसे धार्मिक स्थलों की तर्ज पर दीक्षाभूमि का भी सौंदर्यीकरण और विस्तार करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अधि. शैलेश नारनवरे ने 2018 में हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की। पिछले 7 सालों में सरकार ने इस याचिका पर कोई ठोस जवाब दाखिल नहीं किया है और केवल तारीख पे तारीख का सिलसिला चल रहा है।
हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान एनएमआरडीए ने प्रकल्प के लिए पीएमसी प्रकल्प सलाहकार नियुक्त करने के लिए फिर से टेंडर प्रक्रिया करने की जानकारी दी। एनएमआरडीए ने कोर्ट को बताया कि पहले जारी टेंडर में किसी भी सलाहकार कंपनी ने हिस्सा नहीं लिया जिससे फिर से ईटेंडर बुलाया गया है।
Nagpur dikshabhoomi expansion delay land allotment bsp allegations maharashtra govt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
Apr 02, 2026 | 09:01 PMहोर्मुज में जंग जैसे हालात! 25 से अधिक जहाजों पर हमले के बाद ब्रिटेन ने बुलाई बड़ी बैठक, भारत भी शामिल
Apr 02, 2026 | 08:56 PMअब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
Apr 02, 2026 | 08:56 PMईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
Apr 02, 2026 | 08:51 PMट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
Apr 02, 2026 | 08:50 PMIPS केके बिश्नोई की शादी में जाना पड़ा भारी! सपा विधायकों से नाराज हुए अखिलेश, क्या अब कटेगी टिकट?
Apr 02, 2026 | 08:23 PMअमरावती में लू का अलर्ट, 59 उष्माघात कक्ष तैयार, इर्विन अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात
Apr 02, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














