Rajasthan Political News: भजनलाल सरकार के मंत्री गौतम दक की बढ़ी मुश्किलें, SHO शैतान सिंह ने दर्ज कराई FIR
Rajasthan Minister Gautam Dak Political News: भजनलाल सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ डूंगला थाने के SHO शैतान सिंह ने बदसलूकी और गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए FIRदर्ज कराया है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
गौतम दक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rajasthan Minister Gautam Dak News: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में मंत्री गौतम दक पर चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाने में राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए SHO शैतान सिंह ने FIR दर्ज कराई है। SHO शैतान सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि मंत्री के व्यवहार और धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में आ गए थे और दो दिनों तक अवसाद में रहे।
बताया जा रहा है कि मंत्री गौतम दक ने थाना परिसर में सरेआम पुलिसकर्मियों को धमकाया और उनके साथ गाली गलौज की जिसके कारण राजकार्य में बाधा उत्पन्न हुई। बता दें कि हाल ही में मंत्री गौतम का पुलिसकर्मियों के साथ की गई गाली गलौज का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था जिसके बाद मामले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी।
मानसिक तनाव और अवसाद में रहे SHO
चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाने के SHO शैतान सिंह द्वारा दर्ज कराई गई FIR के अनुसार 25 मई को दोपहर में मंत्री गौतम दक डूंगला थाने पहुंचे और फोन कर शैतान सिंह को थाने के बाहर आने को कहा। उनके बाहर आने पर मंत्री ने कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण और विष्णु कुमार को भी बुलाया फिर मंत्री ने बिना कुछ सुने ही सीधे उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। SHO शैतान सिंह ने यह भी कहा कि मंत्री के व्यवहार और धमकियों के कारण वह मानसिक तनाव में आ गए थे और दो दिन तक अवसाद में रहे थे। यही कारण है कि उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने में देर हुई।
सम्बंधित ख़बरें
RSSB Job 2026: राजस्थान सरकार ने निकाली बंपर भर्तियां, सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर आवेदन शुरू
महाराष्ट्र का Power Model बना मिसाल, राजस्थान सहित कई राज्य अपनाने को तैयार
‘तुम क्या हो? …ये ही होना चाहिए’, जनसुनवाई में लापरवाह अफसर पर भड़के राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा
भाजपा सरकार ने खोला खजाना…1.15 लाख रुपए हर साल पढ़ाई के लिए बेटियों को देगी
यह भी पढ़े- राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, मंत्रिपरिषद तत्काल प्रभाव से भंग! शपथ ग्रहण की तैयारी तेज
मंत्री गौतम दक ने दी सफाई
डूंगला थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया। मंत्री के वायरल ऑडियो ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। जिसके बाद मंत्री ने अपनी सफाई दी और कहा कि वायरल ऑडियो उनका नहीं है। आरोपी मंत्री गौतम दक ने अपना एक वीडियो जारी कर कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो उनका नही है उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एआई ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ क्लिप तैयार की गई है। ऑडियो की आवाज उनकी नहीं है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
ऑडियो वायरल होने और एफआईआर दर्ज होने के बाद मंत्री पर लगातार विपक्ष हमलावर है। इसी क्रम में कांग्रेस ने इस ऑडियो को लेकर बीजेपी और भजनलाल शर्मा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि वायरल ऑडियो ही बीजेपी का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।
