राजस्थान के खराब सियासी मौसम में 'पायलट' ने उड़ाई फ्लाइट, इंदिरा के अपमान पर करारा हमला, बोले- ये चाहते हैं कि विवाद पैदा करो

सोमवार को विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा, "देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, जिन्होंने 32 गोलियां खाईं और अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके बारे में ऐसी बातें कहना बिल्कुल ग़लत है...
राजस्थान के खराब सियासी मौसम में 'पायलट' ने उड़ाई फ्लाइट, इंदिरा के अपमान पर करारा हमला, बोले- ये चाहते हैं कि विवाद पैदा करो
सचिन पायलट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में भजनलाल सरकार में मंत्री रहे अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सचिन पायलट ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर इंदिरा गांधी का अपमान किया है।

सोमवार को विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा, "देश की पूर्व प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए) जिन्होंने 32 गोलियां खाईं और अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके बारे में ऐसी बातें कहना बिल्कुल गलत है। भाजपा उनका अपमान करना चाहती थी। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान जानबूझकर ऐसा किया।"

'जानबूझकर किया अपमान'

सचिन पायलट ने आगे कहा, "इतिहास गवाह है कि इस देश की प्रधानमंत्री को शहीद किया गया, और महान नेता के खिलाफ प्रश्नकाल के दौरान ऐसी बातें कहना दिखाता है कि उनकी मंशा जानबूझकर अपमान करने की थी, ताकि सदन और देश में उत्तेजना फैले।"

डोटासरा का किया समर्थन

उन्होंने कहा कि यह हमारा अधिकार है कि अगर कोई हमारे नेता का अपमान करता है, तो हम इस मुद्दे को उठाएंगे। सचिन पायलट ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विपक्ष के नेता ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया।

सवालों से बचने का पैंतरा

सचिन पायलट ने यह भी कहा कि भारत सरकार लोकसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करती है और राजस्थान सरकार जयपुर में इंदिरा गांधी को अपमानित करती है। वे विवाद पैदा करना चाहते हैं, नेताओं को गाली देना चाहते हैं ताकि संवाद न हो। ऐसे सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए जिनका जवाब देना पड़े।

आपको बता दें कि राजस्थान के बजट सत्र के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध करने और सदन में हंगामा करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों को संपूर्ण बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com