-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan High Court Said Not Stop Religious Trip Mecca Medina Grants Two Month
आस्था और अपराध आमने-सामने, कोर्ट ने खोला मक्का-मदीना का दरवाजा; रोक नहीं सकते
- Written By: सौरभ शर्मा
Rajasthan High Court के सामने एक ऐसा मामला आया जहां व्यक्ति को निचली अदालत और पासपोर्ट कार्यालय के द्वारा विदेश यात्रा के लिए समस्या का सामना करना पड़ा। इस पर उच्च न्यायालय ने 2 महीने की छूट दी है।

लंबित आपराध के चलते धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने से नहीं रोक सकते
Rajasthan High Court Decision: राजस्थान के उच्च न्यायालय के समक्ष एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक व्यक्ति को किसी केस के चलते विदेश यात्रा पर जाने से नहीं रोकने की बात सामने आई है। कोर्ट ने कहा कि किसी अभियुक्त को लंबित आपराधिक मामले के कारण धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने से नहीं रोका जा सकता। ऐसा करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन होगा। इसी आधार पर न्यायालय ने उसे दो महीने की छूट दी।
न्यायालय ने उसकी याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि लंबित आपराधिक मामले के कारण धार्मिक उद्देश्यों के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन है। अदालत ने कहा कि
वह हज-उमरा जाना चाह रहा, हम मना नहीं कर सकते
मामले पर माई लॉर्ड के द्वारा कहा गया कि वह हज यात्रा के लिए जाना चाह रहा है तो इसके लिए हम मना नहीं कर सकते है इसी आधार पर राजस्थान उच्च न्यायालय ने बुधवार को घरेलू हिंसा के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत एक अभियुक्त को धार्मिक अनुष्ठानों के लिए मक्का-मदीना जाने की अनुमति दे दी। इसके साथ ही, न्यायालय ने अभियुक्त के हज और उमरा जैसे धार्मिक अनुष्ठान करने के आवेदन को स्वीकार कर लिया, जिसमें उसने विदेश जाने के लिए दो महीने की छूट मांगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
जूनियर असिस्टेंट भर्ती विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने मामले से खुद को किया अलग, अब नई पीठ करेगी सुनवाई
टोंक में भीषण सड़क हादसा: एनएच-52 पर श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रेलर से टकराई, 22 यात्री घायल
दो राज्यों में बंटा है यह अनोखा रेलवे स्टेशन! टिकट लेने के लिए बदलना पड़ता है राज्य, जाने स्टेशन की 5 खास बातें
हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार; थानों में CCTV बंद मिले तो SSP होंगे जवाबदेह, 11 अगस्त तक फुटेज पेश करने का आदेश
न्यायमूर्ति अनूप कुमार ढांड की पीठ ने सभी अधीनस्थ न्यायालयों को न्यायिक निर्देश जारी करते हुए कहा कि जब भी कोई अभियुक्त विदेश यात्रा के लिए आवेदन प्रस्तुत करे, तो अनुमति देने/न देने का स्पष्ट आदेश पारित किया जाना चाहिए, ताकि पासपोर्ट प्राधिकरण को उस पर उचित निर्णय लेने में मदद मिल सके।
निचली अदालतों को स्पष्ट संदेश
कानून पर रिपोर्टिंग करने वाली एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, पीठ ने अपने फैसले में कहा, “इस न्यायालय ने कई मौकों पर देखा है कि स्पष्ट और विशिष्ट आदेश के अभाव में, पासपोर्ट प्राधिकरण उचित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं होता है। इसलिए, सभी अधीनस्थ न्यायालयों से अपेक्षा की जाती है कि जब भी कोई अभियुक्त विदेश जाने की अनुमति के लिए ऐसा आवेदन प्रस्तुत करे, तो पासपोर्ट प्राधिकरण के मन में किसी भी प्रकार की उलझन से बचने के लिए वे स्पष्ट और विशिष्ट आदेश पारित करें।”
क्या है पूरा मामला
दरअसल, कोटा निवासी याचिकाकर्ता मोहम्मद मुस्लिम खान पर आईपीसी की धारा 498-ए और 406 के तहत मुकदमा चल रहा है। जब उसने अदालत से हज और उमराह के लिए मक्का-मदीना जाने की अनुमति मांगी, तो निचली अदालत और भारतीय पासपोर्ट प्राधिकरण, दोनों ने तकनीकी आधार पर उसका आवेदन खारिज कर दिया। इसके बाद, आरोपी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। सरकारी एजेंसी द्वारा की गई कार्रवाई को याचिकाकर्ता के अनुच्छेद 21 के तहत स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए, उच्च न्यायालय ने कहा कि उपरोक्त प्रावधानों के तहत यदि किसी पर कोई आपराधिक मामला लंबित है तो इस आधार पर धार्मिक उद्देश्यों (हज, उमराह जियारत) के लिए विदेश यात्रा की अनुमति से इनकार नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मनचलों से भिड़ने वाली भिंड की बिंदास लड़की ऐसे बनी साध्वी,जानें प्रज्ञा की कहानी
उच्च न्यायालय ने ये शर्तें रखीं
इसके साथ ही, उच्च न्यायालय ने आरोपी को दो धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए सशर्त दो महीने की मोहलत दी। न्यायालय ने कहा कि उसे 30.09.2025 को या उससे पहले भारत लौटना होगा और लौटने के बाद, उसे मुकदमे में भाग लेने के लिए निचली अदालत में पेश होना होगा। हाईकोर्ट ने कहा कि उन्हें इस अदालत के साथ-साथ निचली अदालत में भी इस बारे में हलफनामा देना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा है कि वह मक्का-मदीना के अलावा किसी और जगह नहीं जाएंगे।
Rajasthan high court said not stop religious trip mecca medina grants two month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














