PM मोदी का राजस्थान दौरा टला! उद्घाटन से ठीक पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मंत्रालय ने दी जानकारी
PM Modi Rajasthan Visit: पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद 21 अप्रैल को होने वाला पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम टला। मंत्रालय ने दी जानकारी, जांच शुरू। जानें क्या है ताजा अपडेट।
- Written By: प्रिया जैस
पीएम मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित (सौजन्य-सोशल मीडिया)
PM Modi Rajasthan Visit Cancelled: 21 अप्रैल को राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा निर्धारित किया गया था। इस दौरान PM मोदी बलोतरा के पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करना था। लेकिन आज (20 अप्रैल) की दोपहर 2 बजे आग लगने के कारण पीए मोदी का दौरा स्थिगत कर दिया। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की।
मंत्रालय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट कर बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू जारी है और आवश्यक सुधारा उपाय किए जा रहे है। उद्घाटन के लिए नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया मामूली घटना
बता दें, कि राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक आग लगने से फरा-तफरी मच गई थी। यह घटना इस रिफाइनरी के उद्घाटन के ठीक 24 घंटे पहले घटी। यह रिफाइनरी कार्यक्रम स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है।
सम्बंधित ख़बरें
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
आग बुझाने के लिए करीब 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने पुष्टि की कि लगातार प्रयासों के बाद स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने इस घटना को “मामूली” बताया। हालांकि, घटना का वीडियो देखा जाए तो बड़ी घटना होने का अंदेशा लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – दीदी कभी ‘जय श्री राम’ भी बोला करो! ममता पर बरसे हिमंत बिस्व सरमा, बोले- वोट सिर्फ इंशाअल्लाह के हाथों में…
HPCL और राजस्थान सरकार के बीच एक जॉइंट वेंचर
गौरतलब है कि इस रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को भारत की ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है। इस परियोजना को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के बीच एक जॉइंट वेंचर के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें ₹79,450 करोड़ से अधिक का निवेश शामिल है। लगभग 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली यह परियोजना देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड परियोजनाओं में से एक है।
