

HPCL Rajasthan Refinery Fire: राजस्थान के बालोतरा में आज 2 बजे पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। यह आग की घटना रिफाइनरी के CDU यूनिट में हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
रिफाइनरी में आग लगने के बाद आसमान में काला धुंआ छा गया।
क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) में आग लगने के बाद रिफाइनरी की अग्निशमन प्रणाली से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों को तुरंत ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अधिकारियों ने बताया लगभग 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम कर रही है।
पुलिस कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने बताया कि दमकल गाड़ियों की अब स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस बात की पुष्टि की है कि घटना मामूली थी और आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। यह घटना राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आने और उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करने से कुछ समय पहले घटी। फिलहाल, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन से एक दिन पहले राजस्थान रिफाइनरी (Refinery Fire) में यह भीषण आग लगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (21 अप्रैल) को राजस्थान में इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने आने वाले थे, लेकिन इससे ठीक 24 घंटे पहले, इसी जगह पर भीषण आग लग गई, जिससे हवा में धुएं के बड़े-बड़े काले बादल छा गए।
यह रिफाइनरी, जो बालोतरा के पचपदरा में भारत की पहली ग्रीनफ़ील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार का एक जॉइंट वेंचर है।