-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Pakistan Isi Ajent Caught In Jaisalmer Connection With Former Minister Sale Mahammad
जैसलमेर में पकड़ा गया ISI एजेंट, पाकिस्तान को देता था खुफिया जानकारी, पूर्व मंत्री से निकला कनेक्शन
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट को पकड़ा है। आरोपी रोजगार विभाग में सरकारी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद का निजी सचिव भी रह चुका है।

जैसलमेर में पकड़ा गया आईएसआई एजेंट
जैसलमेर: भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल अभी भी तनावपूर्ण है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाक आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद दोनों देशों की बीच जंग शुरू हो गई और तीन दिन बाद सीजफायर का ऐलान किया गया। इसके बावजूद सेना और पुलिस सतर्क है और पाक से जुड़ी हर एक्टिविटी पर नजर रख रही है। इस बीच आज जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने आईएसआई (ISI) एजेंट को हिरासत में लिया है।
सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक आरोपी आईएसआई एजेंट एक सरकारी कर्मचारी है। यह पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था। आरोप है कि एजेंट पाकिस्तान को भारत से जुड़ी कई तरह की जानकारियां साझा कर रहा था। खास बात ये है आरोपी एजेंट का राजस्थान के ही एक पूर्व मंत्री से भी कनेक्शन सामने आया है।
रोजगार विभाग में है पोस्टिंग
सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़े गए आईएसआई एजेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी मिली है आरोपी का नाम शकूर खान है और वह रोजगार विभाग में कर्मचारी है। वह जैसलमेर में ही पोस्टेड है। पिछले कुछ सालों से वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी आरोपी पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में था।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
पूर्व मंत्री साले मोहम्मद का था निजि सचिव
सुरक्षा एजेंसी को इस बात का पता चला कि शकूर खान पाक खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। इसके बाद उसके बारे में और छानबीन की गई तो ये भी जानकारी सामने आई कि वह राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद का निजी सचिव भी रह चुका है। इसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसी ने शकूर खान को हिरासत में ले लिया। आरोपी को सुरक्षा एजेंसियां जयपुर लेकर आई हैं। यहां उससे कड़ी पूछताछ की जाएगी। आरोपी के राजस्थान में नेटवर्क को लेकर भी जानकारियां हासिल करने की कोशिश की जाएगी।
ज्योति मल्होत्रा पर ऑपरेशन सिंदूर की डिटेल्स लीक करने का आरोप, ISI एजेंटों से संपर्क का मिला सबूत
इसी माह एक और पाक जासूस हुआ था गिरफ्तार
सुरक्षा एजेसिंयां पाकिस्तान के संपर्क में रहने वाले जासूसोें को ढूंढ-ढूंढकर पकड़ रही है। इसी माह के शुरुआत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक और जैसलमेर के ही पाक जासूस को सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। आरोपी का नाम पठान खान था और वह लंबे समय से पाकिस्तान को भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां शेयर कर रहा था।
Pakistan isi ajent caught in jaisalmer connection with former minister sale mahammad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
Jul 03, 2026 | 02:26 PMनया नागपुर प्रोजेक्ट: किसान धनराज आष्टनकर को मिला 12 करोड़ का मुआवजा, सही निवेश कर खरीदी 8 गुना ज्यादा जमीन
Jul 03, 2026 | 02:25 PMये कंटेंट नहीं चलेगा… ध्रुव राठी के ‘बीफ’ वाले वीडियो पर दिल्ली हाई कोर्ट भड़का! 15 दिन का दिया समय
Jul 03, 2026 | 02:22 PMउज्जैन: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का 17 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन चला रही SDRF
Jul 03, 2026 | 02:20 PMमहिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी
Jul 03, 2026 | 02:18 PMमहाराष्ट्र नेटबॉल एसोसिएशन की संबद्धता रद्द: नियमों के उल्लंघन का आरोप, चंद्रपुर में विशेष बैठक
Jul 03, 2026 | 02:14 PMSalman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम
Jul 03, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM













