Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर धू-धू कर जल उठी चलती बस, खिड़की से कूदकर लोगों ने बचाई जान

Jaisalmer से जोधपुर जा रही एक निजी बस में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 10 से 12 यात्री झुलस गए, जिन्हें राजकीय जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 14, 2025 | 06:07 PM

जैसलमेर की बस में लगी आग, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Jaisalmer Bus Fire: मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ जब जैसलमेर से जोधपुर जाने वाली एक बस बीच रास्ते में धूं-धूं कर जल उठी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। आग इतनी तेज़ी से फैली कि पीछे बैठे यात्रियों को निकलने का मौका नहीं मिला, जिससे 10-12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जैसलमेर से जोधपुर की तरफ जा रही एक निजी यात्री बस में मंगलवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। यह हादसा बस द्वारा जैसलमेर से थोड़ी ही दूरी तय करने के बाद हुआ। बस में लगभग 50 लोग सवार थे।

लगभग एक दर्जन यात्री चपेट में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें बस के पिछले हिस्से से अचानक उठीं और देखते ही देखते इसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस के आगे की सीटों पर बैठे कुछ यात्री तो किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि, पीछे की सीटों पर बैठे 10 से 12 यात्री आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। आग फैलने की गति इतनी तेज थी कि कई यात्रियों को बस से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाया गया।

आग लगने का कारण तकनीकि खराबी

सभी घायलों को तुरंत राजकीय जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरीजों के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में जमा हो गए हैं, जिस वजह से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। आग लगने का कारण तकनीकि खराबी बताई जा रही है।

जैसलमेर जिले के थईयात गांव के पास जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में लगी भीषण आग की घटना बेहद दर्दनाक और दुखद है। इस हादसे में कई लोगों की जान जाना और दर्जनों यात्रियों का घायल होना हृदय को झकझोर देने वाला है। मैं इस दुखद घटना से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना… pic.twitter.com/8OUHrXyxHY — Sher Mohammed (@shermohammed_4) October 14, 2025

जैसलमेर पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी से यह पता चलता है कि आग लगने का कारण तकनीकी खराबी हो सकता है। पुलिस इसकी पुष्टि के लिए बस चालक और परिचालक से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में अत्याचार! अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम ने ठेले वालों को सिर के बल खड़ा किया

कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम हुआ ट्रैफिक

स्थानीय प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने का आश्वासन दिया है। साथ ही, प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। इस हादसे के कारण जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ है, जिसे सामान्य करने के लिए पुलिस और प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

Moving bus caught fire on jaisalmer jodhpur highway people jumped out of window to save their lives

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 14, 2025 | 06:07 PM

Topics:  

  • Rajasthan
  • Rajasthan News
  • Today Hindi News

सम्बंधित ख़बरें

1

सिर पर राजस्थानी पगड़ी और गजब का स्वैग, अक्षरा सिंह ने कोटा में जगाया सुरों का जादू

2

राजस्थान कांग्रेस में फिर खुली अदावत: गहलोत-पायलट समर्थक भिड़े, जोधपुर में जिला अध्यक्ष चुनाव के दौर

3

गोला-बारूद से कोई नुकसान नहीं, फुलझड़ी से ओजोन में छेद हो जाएगा, पटाखा बैन पर कुमार विश्वास का तंज

4

बंगाल में हुए दुष्कर्म मामले पर CM ममता के ‘संवेदनहीन’ बयान पर हंगामा, लोगों ने कहा- कुर्सी छोड़ दें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.