सिर पर राजस्थानी पगड़ी और गजब का स्वैग, अक्षरा सिंह ने कोटा में जगाया सुरों का जादू
Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कोटा में रेड साड़ी और सतरंगी पगड़ी में लाइव परफॉर्मेंस दी। फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। एक्ट्रेस की फिल्में और गाने धूम मचा रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह
कोटा के मंच पर अक्षरा सिंह ने बिखेरा जलवा, फैंस ने 'सतरंगी पगड़ी' वाली अदाकारा पर लुटाया भरपूर प्यार
Akshara Singh Kota Live Performance: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपने लाइव परफॉर्मेंस से पूरे देश में धूम मचा रही हैं। हाल ही में, अक्षरा सिंह राजस्थान के कोटा में एक कार्यक्रम के लिए पहुंची थीं, जहां उनका अंदाज़ देखने लायक था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपडेट साझा किया है, जिसमें वह लाल रंग की साड़ी और सिर पर सतरंगी पगड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जो पूरी तरह से राजस्थानी संस्कृति के रंग में रंगी हुई हैं।
कोटा में इस कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह के साथ लोकप्रिय सिंगर सुगम सिंह भी मौजूद थे। दोनों ने मिलकर अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया कि वहां मौजूद फैंस झूमने पर मजबूर हो गए। अक्षरा ने न सिर्फ भोजपुरी गाने गाए, बल्कि राजस्थानी फोक सॉन्ग “कालयो कूद पड़यो मेळा मैं” भी गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। फैंस ने इस लाइव परफॉर्मेंस में अक्षरा सिंह पर खुलकर प्यार लुटाया।
सम्बंधित ख़बरें
Bandar Collection Day 4: तारीफ खूब, कमाई कम! वीकेंड के बाद धीमी पड़ी बंदर की रफ्तार, जानें कलेक्शन रिपोर्ट
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
साइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
फैंस के प्यार से अभिभूत हुईं अक्षरा
अपने कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए, अक्षरा सिंह ने कोटा के फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “आज कोटा में अपने लोगों से प्यार पाकर बहुत अच्छा लगा। कभी-कभी सोचती हूं कहां से कहां पहुंचा दिया आप लोगों ने। बहुत प्रेरक शक्ति दी है मुझे। जब तक हूं, साथ बनाए रखना।” अक्षरा के इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “सच में कोटा दशहरा मेला 2025 में भौकाल मचा दिया, गर्दा उड़ा दिया।”
ये भी पढ़ें- ‘बॉलीवुड में काला जादू’, वशीकरण का शिकार हुई थी अमृता राव, चौंकाने वाला खुलासा
फ़िल्मी पर्दे पर अक्षरा का जलवा
वर्क फ्रंट की बात करें तो, अक्षरा सिंह की हाल ही में फिल्म ‘रूद्रशक्ति’ रिलीज़ हुई है, जिसमें उनके साथ विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक प्योर लव स्टोरी है जो पिछले जन्म के रिश्ते को दर्शाती है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके अलावा, अक्षरा जल्द ही भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ दो बड़ी फिल्में ‘सात फेरे चार वचन’ और ‘अम्बे है मेरी मां’ में नज़र आने वाली हैं, जिनकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब दर्शक ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।
बैक-टू-बैक गानों से धूम
फिल्मी प्रोजेक्ट्स के अलावा, अक्षरा सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने कई बैक-टू-बैक गाने रिलीज किए हैं, जो यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज बटोर रहे हैं। उनके लोकप्रिय गानों में करवाचौथ स्पेशल सॉन्ग ‘राम जी से विनती करीला’, ‘चल जाईब मायके’, भक्ति गीत ‘भोली सी मईया’, और पार्टी सॉन्ग ‘पटना की जगुआर’ शामिल हैं। उनके गाने लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखते हैं।
सोनू सूद के साथ खास मुलाकात
इससे पहले, अक्षरा सिंह पटना में एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ भी नज़र आई थीं। अक्षरा ने उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए सोनू सूद को ‘व्यक्तित्व का धनी इंसान’ बताया था। यह मुलाकात भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी।
