Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल

Delhi Mumbai Expressway Bus Accident Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर के पास एक स्लीपर बस पलटने से 40 यात्री घायल हो गए। गोवर्धन जा रही इस बस के ड्राइवर को नींद आने से यह हादसा हुआ।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 23, 2026 | 10:53 AM

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा (फोटो सोर्स- आईएएनएस)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sleeper Bus Overturns On Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर में शनिवार सुबह एक स्लीपर बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बस में सवार करीब 40 यात्रियों में सभी घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। रैणी थाना क्षेत्र के चैनेज 139.6 पर हुई इस दुर्घटना में मध्य प्रदेश के श्योपुर से यूपी के गोवर्धन जा रही स्लीपर कोच बस गलत लेन में अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री अधिमास के अवसर पर ब्रज की 84 कोसी परिक्रमा और गोवर्धन में चल रही भागवत कथा सुनने जा रहे थे।

नींद आने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक को नींद आ जाने के कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी बने सिंह मीणा के नेतृत्व में तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पिनान चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप

MP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी

नागपुर में बड़ा हादसा टला: अंबाझरी रोड पर पलक झपकते सड़क पर गिरा पेड़, वाहन चालक बाल-बाल बचे

गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम

छह यात्री गंभीर रूप से घायल

चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर कर दिया है। कुछ अन्य घायलों की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें आगे रेफर किए जाने की संभावना है। गंगापुर सिटी निवासी ललिता गोयल ने बताया कि वह सवाई माधोपुर से गोवर्धन भागवत कथा सुनने जा रही थीं। बस में बैठते ही हादसा हो गया। उन्होंने कहा,  अचानक बस पलटी और चीख-पुकार मच गई। कई लोग बस के नीचे दब गए थे।

Alwar, Rajasthan: A sleeper bus carrying around 40 passengers overturned on the Delhi-Mumbai Expressway near Raini in Alwar district. All injured passengers were taken to Pinan Hospital with the help of NHAI ambulances, where treatment is underway. Six critically injured… pic.twitter.com/OXy3KagZlt — IANS (@ians_india) May 23, 2026

ये भी पढ़ें- सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन

1 महीने में दूसरी बार हुआ हादसा

एनएचएआई की टीम और स्थानीय प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पलटी बस को बाहर निकाला। पुलिस ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। बस चालक की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहन चलाने में लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरे को एक बार फिर उजागर करता है। मात्र एक माह पहले 30 अप्रैल को इसी एक्सप्रेस-वे पर एक सीएनजी कार में आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Delhi mumbai expressway bus accident alwar passengers injured mathura goverdhan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 10:53 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Rajasthan News
  • Road Accident
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.