ओवरटेक के दौरान हादसा, भंडारा में टाटा एस और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालक गंभीर घायल
Jaitpur Chichal Accident: भंडारा के जैतपुर-चिचाल टी-पॉइंट मार्ग पर टाटा एस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Overtaking Accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Road Accident: बारव्हा क्षेत्र के जैतपुरचिचाल टीपॉइंट मार्ग पर बुधवार दोपहर टाटा एस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब टाटा एस चालक ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने का प्रयास किया और वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुदेव ट्रेडर्स, जैतपुर से सीमेंट की बोरियां लेकर टाटा एस क्र।एमएच36एए1360 बोरगांव की ओर जा रहा था। वाहन को खोलमारा निवासी अतुल भुरा बावनथरे 29 चला रहा था। उसी दौरान चिचाल निवासी तोशिबा अल्ताफ हुसैन 27 अपनी मोटरसाइकिल क्र।एमएच36टी7306 से घर लौट रहे थे।
जैतपुर-चिचाल मार्ग पर सड़क दुर्घटना
जैतपुर से चिचाल टीपॉइंट के बीच टाटा एस चालक ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से मोटरसाइकिल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक सड़क पर दूर जा गिरा, जबकि टाटा एस करीब 10 फीट आगे जाकर सड़क किनारे पलट गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा; सड़क, पुल और पीएम आवास योजनाओं को प्राथमिकता, सरकार ने बढ़ाया फंड
छत्रपति संभाजीनगर में नई जलापूर्ति योजना से पानी आया, लेकिन कमजोर पाइपलाइन नेटवर्क होने से नहीं मिला पूरा लाभ
संभाजीनगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में TC लेने आया नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से हमला
CM फडणवीस के नेतृत्व में 629 करोड़ के सड़क विकास कार्यों से चमकेगा पुणे, ग्रैंड टूर 2027 की तैयारी शुरू
टाटा एस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत
हादसे की सूचना मिलते ही वाहन मालिक मौके पर पहुंचा और पलटे वाहन को सीधा कराया। दुर्घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बारव्हा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सड़क हादसे की जांच शुरू
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि टाटा एस चालक अतुल बावनथरे के पास वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही दिघोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी।
