-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Youth Caught With Weapons In Amritsar Connection With Pakistan Based Smuggler Reveale
अमृतसर में हथियारों के साथ पकड़ा गया युवक, पाकिस्तान स्थित तस्कर से जुड़ाव का हुआ खुलासा
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जोधबीर सिंह का संपर्क पाकिस्तान स्थित एक ड्रग स्मगलर से था।

फोटो - सोशल मीडिया
अमृतसर : पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने अमृतसर में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम जोधबीर सिंह बताया जा रहा है, जो कि तरनतारण जिले के नौशेरा का निवासी है। बता दें, पुलिस ने आरोपी के पास से पांच अवैध पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें दो PX5 पिस्तौल, एक स्टार मार्क वाली .30 बोर की पिस्तौल और दो 9mm ग्लॉक पिस्तौल शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जोधबीर सिंह का संपर्क पाकिस्तान स्थित एक ड्रग स्मगलर से था, जो भारत में अवैध हथियारों की सप्लाई कराता है।
पुलिस अब कर रही जांच
पंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, नेटवर्क की पिछली और आगामी कड़ियों का पता लगाने के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Punjab 95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल
DGP गौरव यादव ने कहा, “पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”
इससे पहले अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने भी एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रामदास शहर के पास मुठभेड़ के बाद दो आतंकवादी मॉड्यूल के ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल मसीह और लवप्रीत सिंह उर्फ लव के रूप में हुई है, जो जफरकोट गांव के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पीछा करने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की थी, लेकिन पुलिस ने संयमित जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं।
क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। 27 अप्रैल को, काउंटर-इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक अन्य ऑपरेशन में एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस दौरान अमृतसर के रहने वाले अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से सात पिस्तौल, चार कारतूस और 1.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जांच में खुलासा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया में स्थित जस्सा नामक व्यक्ति पाकिस्तान के तस्करों के साथ मिलकर भारत में हथियारों की तस्करी करवाता है। इस काम में उसके स्थानीय साथी जोधबीर सिंह और अभिषेक कुमार उसकी मदद करते हैं। यही नहीं, इन दोनों का हवाला लेनदेन में भी संलिप्तता सामने आई है, जो एक बड़े आपराधिक नेटवर्क की ओर इशारा करता है।
Youth caught with weapons in amritsar connection with pakistan based smuggler reveale
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














