- Hindi News »
- Punjab »
- Union Minister Prahlad Joshi Will Talk To The Farmers
केंद्र सरकार व किसानों के बीच खुले बातचीत के रास्ते, मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में होगी बैठक
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम शुक्रवार को उन किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी, जो फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी समेत अन्य मांग कर रहे हैं।
- Written By: Saurabh Pal

प्रहलाद जोशी, किसान(फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम शुक्रवार को उन किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी, जो फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी समेत अन्य मांग कर रहे हैं। इस बैठक में उनकी मांगों पर वार्ता की जाएगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस बैठक में किसानों का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा।
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री जोशी केंद्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे। सूत्रों के अनुसार, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया भी उपस्थित रहेंगे। यह बैठक चंडीगढ़ में महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान, पंजाब में आयोजित की जाएगी।
यह कदम अन्य मांगों के अलावा एमएसपी की कानूनी गारंटी को लेकर किसानों द्वारा एक साल से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बाद उठाया गया है।किसानों के अनुसार, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बैठक में भाग लेगा। अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि वह भी बैठक में शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
पीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल
देश की अन्य खबरों की जानकारी पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गौरतलब है कि, केंद्र पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाने के लिए डल्लेवाल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर हैं। सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली कूच से रोके जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।
हालांकि सरकार ने पहले भी बातचीत के संकेत दिए थे, लेकिन इस पहल को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। अब सरकार के मंत्री किसानों से बातचीत करने जा रहे हैं। देखना होगा किसानों की मांग पर सरकार क्या फैसला लेती है।
Union minister prahlad joshi will talk to the farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं चाहूंगा…ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- समझौते कोई जल्दी नहीं
May 21, 2026 | 08:25 AMजबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
May 21, 2026 | 08:23 AMचंद्रपुर में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 22 लाख रुपये के संदिग्ध नकली कपास बीज जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 08:22 AMनागपुर ऑरेंज सिटी आग उगल रही, अस्पतालों में बढ़े हीटस्ट्रोक मरीज; कई मौतों की आशंका
May 21, 2026 | 08:19 AMUS Navy ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकर को रोका, बदलवाया रास्ता, होर्मुज में तनाव और गहराया
May 21, 2026 | 08:18 AMविदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में PM मोदी, आज दिल्ली में बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, ले सकते हैं बड़े फैसले
May 21, 2026 | 08:17 AMWeather Update: कहीं बरसेगी आग तो कहीं तूफानी बारिश! IMD ने अगले 72 घंटों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
May 21, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














