-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Rahul Gandhi Visited The Flood Affected Areas Paid Obeisance At The Gurudwara
Rahul Gandhi: बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, गुरुद्वारे में टेका माथा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Punjab News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे हैं। अमृतसर में गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर कांग्रेस इकाई के नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

पंजाब दौरे पर राहुल गांधी, फोटो- सोशल मीडिया
Rahul Gandhi Punjab Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। दौरे की शुरुआत में राहुल गांधी ने अमृतसर स्थित गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा साहिब जी में मत्था टेका और सबके कल्याण की कामना की।
इस मौके पर कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने बताया कि राहुल गांधी अजनाला, रमदास और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। वे देखेंगे कि अब तक राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने क्या राहत कार्य किए हैं।
नवजोत कौर ने सरकार पर उठाए सवाल
नवजोत सिंह सिद्धू की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे, जिस पर उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि नवजोत पहले से ही बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा सेवा का संदेश देते हैं और यह जमीनी स्तर पर लोगों में उम्मीद जगाता है।
सम्बंधित ख़बरें
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
संसद हाईजैक कर ली गई… छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी-विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह; कहा- PM ने दिखाई संवेदनशीलता
संसद में Paper Leak Bill पर आज होगी चर्चा, 93 संशोधनों के साथ सरकार को घेरेंगे राहुल-अखिलेश
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
VIDEO | Gurdaspur: After paying obeisance at Gurudwara Baba Budha Sahib Ji in Ramdas, Ajnala, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) heads to visit flood-affected areas in Punjab.#Gurdaspur #PunjabFloods (Full video available on PTI Videos –… pic.twitter.com/4W1PnTgZRj — Press Trust of India (@PTI_News) September 15, 2025
बाढ़ की स्थिति को लेकर नवजोत कौर ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोई ठोस तैयारी नहीं की थी। डिजास्टर मैनेजमेंट के दफ्तरों का हाल भी खराब है। हर बार सरकार कहती है कि पैसे नहीं हैं, यह जिम्मेदारी जनता पर नहीं डाली जा सकती।
राज कुमार वेरका ने दौरे को बताया खास
इस मौके पर कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा बेहद अहम है। वेरका ने बताया कि राहुल गांधी अजनाला और रमदास समेत गुरदासपुर क्षेत्र में जाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। वे देखेंगे कि पंजाब सरकार और केंद्र सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: विरार में कांग्रेस पर फूटा गुस्सा, राहुल गांधी के अपमानजनक बयान पर BJP …
वेरका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने राहत कार्यों की समीक्षा भी करेगी ताकि जरूरतमंदों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके। पार्टी का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करना है। कांग्रेस की यह पहल बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ खड़े होने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।
Rahul gandhi visited the flood affected areas paid obeisance at the gurudwara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Jul 28, 2026 | 10:08 PMशादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PMनौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM7 दिन का राशन लेकर भोपाल आए किसान, बीच सड़क पर दाल-बाटी बनाते प्रदर्शनकारी; ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल!
Jul 28, 2026 | 09:48 PMLucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 09:41 PMSunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
Jul 28, 2026 | 09:40 PMExplainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
Jul 28, 2026 | 09:40 PMवीडियो गैलरी

झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM














